Bajaj CNG Bike crash test result details in hindi: देश की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च हो गई, इसके लॉन्च के बाद अब लोगों के जहन में ये सवाल है कि क्या इसे लेना safe है। दरअसल, सीएनजी ज्वलनशील गैस है और इसकी ज्वलनशीलता रेटिंग करीब 5 से 15 प्रतिशत होती है, वहीं, सड़क पर आए दिन सीएनजी गाड़ियों में लगने वाली आग की खबरें लोगों के मन में चिंता पैदा करती हैं।
बजाज के अनुसार ये बाइक पूरी तरह सुरक्षित है। कंपनी का दावा है कि बाइक का दो बार क्रैश टेस्ट किया गया है जिसमें इसके सीएनजी सिलेंडर में कोई नुकसान नहीं हुआ था। पहली बार नुकसान न होने पर दूसरी बार ट्रक के साथ इसका टेस्ट हुआ, जिसमें भी सिलेंडर को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही इसके सीएनजी सिलेंडर से गैस लीक हुई। ऐसे में ये बाइक राइडर के लिए सेफ है। बताया जा रहा है कि बाइक के टायर, ब्रेक, स्पीड समेत कुल करीब 11 टेस्ट किए गए हैं।
Bajaj CNG Bike में सीट के नीचे 2 किलो का लंबा सीएनजी सिलेंडर
Bajaj CNG Bike में सीट के नीचे 2 किलो का लंबा सीएनजी सिलेंडर दिया गया है। इसमें सीट के आगे 2 लीटर का पेट्रोल टैंक भी है। कंपनी का दावा है कि ये लॉन्ग रूट बाइक है, ये न्यू जनरेशन बाइक पेट्रोल पर करीब 117 किलोमीटर और CNG पर लगभग 213 किलोमीटर तक की ड्राइविग रेंज आसानी से निकाल लेगी। फिलहाल शुरुआत में मुंबई और गुजरात में इसकी बिक्री होगी, जिसके बाद दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों में इसे सेल के लिए मुहैया कराया जाएगा।
Bajaj CNG Bike में 125सीसी का हाई पावर इंजन
Bajaj CNG Bike में 125सीसी का हाई पावर इंजन दिया गया है। ये बाइक हाई पिकअप के लिए 9.5 PS की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। ये हाई स्पीड बाइक है, जो सड़क पर चलते हुए मैक्सिमम 93.4 kmph की टॉप स्पीड देगी। बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को बढ़ाते हैं। बाइक का बेस मॉडल 95000 रुपये एक्स शोरूम पर मिलेगा। फिलहाल ये तीन वेरिएंट में पेश की गई है, इसका टॉप मॉडल Freedom 125 Disc LED 1.10 लाख रुपये एक्स शोरूम और मिड वेरिएंट Freedom 125 Drum LED 1.05 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।
Bajaj CNG Bike में मिलेंगे ये नेक्स्ट लेवल फीचर्स
- इसमें राइडर की सेफ्टी के लिए ड्रम और डिस्क दोनों ब्रेक ऑप्शन दिए गए हैं।
- बाइक में डुअल कलर ऑप्शन मिलेगा।
- यह बाइक सिंपल हैंडलबार और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ पेश की गई है।
- कम्फर्ट राइड के लिए लंबी और सिंगल पीस सीट।
- ब्लूटूथ कनेक्टविटी और हैंडलबार पर सीएनजी और पेट्रोल शिफ्ट करने का बटन
- मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट
- गियर पोजिशन इंफोर्मेशन
- आगे से सीएनजी भरी जाएगी।
ये भी पढ़ें: Bajaj Freedom CNG Bike Live Updates: बजाज ने लॉन्च की पहली CNG बाइक, कीमत 95,000 से शुरू
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Bajaj CNG Bike: दिल्ली नहीं अभी इन 2 राज्यों में ही मिलेगी ये बाइक, 1 KM पर आएगा महज 1 रुपये का खर्च
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
12 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
16 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines