Bajaj CNG Bike comparision with OLA S1 Pro details in hindi: जब से बजाज की सीएनजी बाइक लॉन्च हुई है, हर किसी की जुबां पर इसका ही नाम है, लोग इसके प्राइस रेंज, इंजन पावर ट्रेन को बाजार में पहले से मौजूद मोटरसाइकिल से कंपेयर कर रहे हैं। ईवी स्कूटर लवर्स इसे ओला के हाई सेल स्कूटर OLA S1 Pro के फीचर्स से कंपैरिजन कर रहे हैं। OLA का S1 Pro हाई स्पीड स्कूटर है, ये 115 kmph की टॉप स्पीड देता है। जबकि Bajaj CNG Bike में कंपनी ने 93.4 kmph की टॉप स्पीड निकलने का दावा किया है।
Bajaj CNG Bike की कीमत OLA से कम, जानें ड्राइविंग रेंज किसकी ज्यादा
OLA S1 Pro का बेस मॉडल 1.32 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। जबकि CNG Bike का बेस मॉडल 95000 रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। ईवी स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 195 Km तक चलेगा, इसमें पेट्रोल पर चलने का फीचर नहीं है। जबकि बजाज की नई बाइक पेट्रोल और सीएनजी पर फुल टैंक होने पर कुल 313 किलोमीटर तक की रेंज देगी। यह धांसू स्कूटर 6.30 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। बाइक में दो लीटर का पेट्रोल टैंक है।
|
S1 Pro
|
Key Highlights |
| Riding Range | 195 km |
| Top Speed | 120 kmph |
| Kerb Weight | 116 kg |
| Battery Charging Time (0-100%) | 6.5 hrs |
| Rated Power | 5500 W |
| Seat Height | 805 mm |
S1 Pro में 10 कलर ऑप्शन और सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक
यह कुल 10 कलर ऑप्शन में मिलता है, ओला का ये दमदार स्कूटर 805 mm की सीट हाइट के साथ आता है, जिससे ये खराब रास्तों पर भी आसानी से निकल जाता है। स्कूटर में अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे डैशिंग लुक्स देते हैं। स्कूटर में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, यह स्कूटर पांच कलर ऑप्शन में आता है, आरामदायक सफर के लिए इसमें सिंगल पीस चौड़ी सीट और हैवी सस्पेंशन पावर मिलता है। इसमें 5500 W की पावर मिलती है, स्कूटर का कुल 116 kg का है।
Bajaj CNG Bike में 125cc का हाई पावर इंजन
ये बाइक 17 इंच के अलॉय व्हील के साथ आती है, जो इसे जबरदस्त लुक्स देता है। इसमें डुअल कलर ऑप्शन और फ्यूल टैंक पर बजाज की बैजिंग मिलती है। इस बाइक में यूएसबी पोर्ट, डिजिटल मीटर और सिंपल हैंडलबार दिया गया है। इसके हैंडलबार पर ही बाइक को सीएनजी और पेट्रोल पर शिफ्ट करने का बटन है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टविटी और आरामदायक सफर के लिए सिंगल पीस सीट दी गई है। इस बाइक में गियर पोजिशन इंफोर्मेशन सिस्टम दिया गया है। सीएनजी बाइक में 2 किलो का सीएनजी सिलेंडर और 2 लीटर का ही फ्यूल टैंक दिया गया है। Bajaj CNG Bike में हाई स्पीड के लिए 9.5 PS की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। इसमें सेफ्टी के लिए डिस्क और ड्रम ब्रेक दोनों ऑप्शन मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: Bajaj Freedom CNG Bike Live Updates: बजाज ने लॉन्च की पहली CNG बाइक, कीमत 95,000 से शुरू
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Bajaj CNG Bike: दिल्ली नहीं अभी इन 2 राज्यों में ही मिलेगी ये बाइक, 1 KM पर आएगा महज 1 रुपये का खर्च
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
12 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
16 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines