हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bajaj CNG Bike की इन 3 बाइक से कम है टॉप स्पीड, इनमें फीचर्स भी दमदार, जानें किसकी माइलेज है ज्यादा?

Bajaj CNG Bike में फुल टैंक होने पर 313 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। ये बाइक दो लीटर के पेट्रोल टैंक और 2 किलो के सीएनजी सिलेंडर के साथ आ रही है। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

विज्ञापन
bajaj cng bike

Bajaj CNG Bike comparision Honda Shine Hero Xtreme 125R: देश की पहली CNG Bike का यंगस्टर्स में क्रेज है, लोग इसकी माइलेज, स्पीड और अन्य फीचर्स के बारे में जानना चाहते हैं। कंपनी का दावा है कि ये हाई स्पीड बाइक है, जिसमें 93.4 kmph की टॉप स्पीड निकलेगी। स्पीड में इसे टक्कर देने के लिए बाजार में इसके प्राइस रेंज की Honda Shine, Hero Xtreme 125R और TVS Raider 125 बाइक मौजूद है, जो इससे अधिक की टॉप स्पीड देती हैं। आइए आपको इन बाइक्स के फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Bajaj CNG Bike में ये धांसू फीचर्स

  • यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ कनेक्टविटी का फीचर
  • बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील और गियर पोजिशन इंफोर्मेशन सिस्टम।
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सिंपल हैंडलबार।
  • डुअल कलर ऑप्शन और आरामदायक सिंगल पीस सीट।
  • बाइक में 125सीसी इंजन और 9.5 PS की पावर।

 

 

Shine 
Key Highlights
Engine Capacity 123.94 cc
Mileage 55 kmpl
Transmission 5 Speed Manual
Kerb Weight 113 kg
Fuel Tank Capacity 10.5 litres
Seat Height 791 mm

 

Honda Shine में 100 km/h की टॉप स्पीड

विज्ञापन

इस बाइक में 100 km/h की टॉप स्पीड मिलती है। बाइक का बेस मॉडल 86017 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसमें बड़ी हेडलाइट और टेललाइट मिलते है, जो इसे धाकड़ लुक देते है। बाइक में 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक है और ये कम्फर्टेबल सिंगल पीस सीट के साथ आ रही है। इस बाइक में सेफ्टी के लिए दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये सड़क पर 55 kmpl तक की हाई माइलेज देती है। Honda Shine में दमदार 123.94 cc का इंजन दिया गया है, जो 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में तीन वेरिएंट और डिजिटल कंसोल है।

 

Xtreme 125R
Key Highlights
Engine Capacity 124.7 cc
Mileage 66 kmpl
Transmission 5 Speed Manual
Kerb Weight 136 kg
Fuel Tank Capacity 10 litres
Seat Height 794 mm

 

Hero Xtreme 125R में 110 km/h की टॉप स्पीड

ये हाई स्पीड बाइक है, इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। सड़क पर यह बाइक 110 km/h की टॉप स्पीड देती है। इसमें 2 वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। हीरो की इस बाइक में लॉन्ग रूट के लिए 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह बाइक शुरुआती कीमत 95000 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। इसमें 124.7 cc का पावरफुल इंजन मिलता है, ये बाइक 11.5 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। बाइक में LED हेडलैंप और 794 mm की सीट हाइट है।

विज्ञापन

 

Raider 125 
Key Highlights
Engine Capacity 124.8 cc
Mileage 56.7 kmpl
Transmission 5 Speed Manual
Kerb Weight 123 kg
Fuel Tank Capacity 10 litres
Seat Height 780 mm

 

TVS Raider 125 में 100 km/h की टॉप स्पीड

टीवीएस की यह बाइक शुरुआती कीमत 95219 रुपये में मिल रही है। इसमें 124.8 cc का सॉलिड इंजन आता है, जो 11.2 bhp की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है। यह बाइक 56.7 kmpl की माइलेज देती है। इसमें एलईडी लाइट और डिजिटल कंसोल दिया गया है। ये बाइक 4 वेरिएंट और 11 कलर ऑप्शन में अवेलेबल हैं। इसमें 780 mm की सीट हाइट है, जिससे इसे खराब रास्तों में कंट्रोल करना आसान है। इस स्टाइलिश बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक में डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक दोनों का ऑप्शन मिलता है। बाइक में अलॉय व्हील और सिंपल हैंडलबार मिलता है। ये बाइक ट्यूबलेस टायर और आरामदायक सीट साइज मिलती है।

 

 

ये भी पढ़ें:  Bajaj Freedom CNG Bike Live Updates: बजाज ने लॉन्च की पहली CNG बाइक, कीमत 95,000 से शुरू

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…

ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola