Bajaj Freedom vs Bajaj Pulsar P150 details in hindi: बजाज एंट्री लेवल से लेकर हाई पावरट्रेन रेसर बाइक तक कई बाइक्स ऑफर करता है। अब तो कंपनी ने हाल ही में देश की पहली सीएनजी बाइक भी लॉन्च की है। अब बाइक लवर्स इस नई बाइक के फीचर्स, कीमत और माइलेज को कंपनी की अन्य बाइक्स से कंपेयर कर रहे हैं। सीएनजी बाइक को कंपनी की एक धाकड़ बाइक टक्कर देती है Pulsar P150. आइए आपको इन दोनों बाइक्स के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Bajaj Freedom CNG में 7 डुअल-टोन कलर ऑप्शन
Bajaj CNG बाइक में 125cc का धाकड़ इंजन मिलता है। ये बाइक हाई पावर के लिए सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ ऑफर की जा रही है। हाई पिकअप के लिए इसमें 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। बाइक के आगे डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक मिलते हैं। बाइक में अट्रैक्टिव 7 डुअल-टोन कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। इस बाइक में राइडर की एडिशन सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, ये सिस्टम दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद करता है।
Bajaj Freedom CNG में 2 लीटर का पेट्रोल टैंक
Bajaj Freedom CNG में 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 2 किलो का CNG टैंक दिया गया है। इन दोनों टैंक को फुल कराने के बाद ये बाइक कुल करीब 330Km की ड्राइविंग रेंज देती। कंपनी का दावा है कि ये बाइक पेट्रोल पर 130Km और सीएनजी पर कुल 200Km तक चलेगी। इस बाइक में एलईडी गोल हेडलाइट और स्टाइलिश टेललाइट मिलती है। इसमें आरामदायक सिंगल पीस सीट मिलती है। बाइक का बेस मॉडल 95000 रुपये में मिल रहा है। इसमें सिंपल हैंडलबार दिया गया है, जिसमें राइट साइड पर बाइक को सीएनजी और पेट्रोल पर शिफ्ट करने का बटन है।
Bajaj Freedom CNG में आते हैं ये तीन वेरिंएट
| वेरीएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| Freedom 125 Disc LED | 1.10 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum LED | 1.05 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum | 95,000 रुपये |
Bajaj Pulsar P150 के स्पेसिफिकेशन
|
Pulsar P150
|
Key Highlights |
| Engine Capacity | 149.68 cc |
| Mileage – ARAI | 60.2 kmpl |
| Transmission | 5 Speed Manual |
| Kerb Weight | 140 kg |
| Fuel Tank Capacity | 14 litres |
| Seat Height | 790 mm |
Bajaj Pulsar P150 में 14 लीटर का फ्यूल टैंक
बाइक को हाई स्पीड सपोर्ट करने के लिए एयरोडायनैमिक 3डी फ्रंट लुक दिया गया है। इस बाइक में 115 km/h की टॉप स्पीड निकलती है। ये हाई पावर बाइक है, जिसमें 149.68 cc इंजन आता है। ये धाकड़ इंजन सड़क पर हाई पिकअप के लिए 14.5 PS की पावर और 6000 rpm पर 13.5 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में राइडर की सुरक्षा के लिए आगे डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक आते हैं। कंपनी इसमें हाई माइेलज के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स ऑफर करती है। इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
Bajaj Pulsar P150 में गियर इंडिकेटर और पांच वेरिएंट
Bajaj Pulsar P150 का बेस मॉडल 1.16 लाख रुपये एक्स शोरूम पर मिलता है। इसमें पांच वेरिएंट और डुअल कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। टूटी सड़कों पर आरामदायक सफर के लिए बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक का कुल वजन 140 kg का है और ये बाइक 790mm की सीट हाइट के साथ आती है। इसमें गियर इंडिकेटर, क्लॉक, फ्यूल इकोनॉमी, एलईडी टेल लैंप और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: Bajaj Freedom CNG Bike Live Updates: बजाज ने लॉन्च की पहली CNG बाइक, कीमत 95,000 से शुरू
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: Bajaj CNG Bike की इन 3 बाइक से कम है टॉप स्पीड, इनमें फीचर्स भी दमदार, जानें किसकी माइलेज है ज्यादा?
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
15 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines