63 kmph की स्पीड, 108 km की रेंज, लुक भी शानदार, बवाल है Bajaj का Electric Scooter
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Bajaj Electric Scooter: बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि देशभर में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग में तेजी आई है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर एक धांसू ई-स्कूटर लाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। यहां हम आपको ऐसे स्कूटर के बारे में बताएंगे जो सिंगल चार्ज में 90 किलोमीटर की रेंज देता है।
दरअसल, हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात कर रहे हैं उसका नाम Bajaj Chetak है। यह भारत में दो वेरिएंट में आता है। जिसमें एक Bajaj Chetak Premium और दूसरा Bajaj Chetak Premium 2023 है। इसकी कीमत नीचे दिए गए हैं।

बजाज चेतक में मिलने वाले हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर्स एलईडी यूनिट हैं, जबकि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल कलर एलसीडी यूनिट है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं, जो लोगों को आकर्षित करता है।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से ब्रशलेस डीसी मोटर लगाए गए है जो 4.08kW की पीक पावर और 16Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। 60.3Ah लिथियम-आयन बैटरी से लैस इस स्कूटर को लेकर दावा है कि यह ‘इको’ मोड में 108 km की दूरी तय करने में सक्षम है।
स्पीड और लुक के मामले में भी यह स्कूटर दमदार है। इसकी अधिकतम स्पीड 63 kmph है। यानी युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन स्कूटर हो सकता है।

बैटरी को 5A पावर सॉकेट से पांच घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। जबकि, इसे महज एक घंटे में 25 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। स्कूटर के फ्रंट में सिंगल-साइड सस्पेंशन दिया गया है और पिछले हिस्से में मोनोशॉक दिया गया है। फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम यूनिट है।
कंपनी इसकी बैटरी पर तीन साल/50,000 किमी. तक के लिए की वारंटी देती है। इसकी बैटरी लाइफ लगभग 70,000 किमी तक चलने का दावा किया गया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: