बाजार में इस Electric Scooter को खरीदने के लिए मची होड़, रेंज और स्पीड पर सब फिदा

Bounce Infinity E1 Electric Scooter
विज्ञापन

Electric Scooter: देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसी को देखते हुए ऑटो कंपनियां भी नए-नए फीचर्स वाले धांसू ईवी पेश कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर एक बेहतरीन रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटल लाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। यहां हम आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताएंगे, जिसे खरीदने के लिए लाइन लगी हुई है।

bounce infinity e1 price

विज्ञापन

दरअसल, हम यहां जिस स्कूटर की बात कर रहे हैं, वह Bounce Infinity E1 Electric Scooter है। स्वैपबल बैटरी के साथ आने वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Bounce ने हाल ही में लॉन्च किया है। यह बाजार में जब से दस्तक दिया है, तब से लोगों में इसे खरीदने के लिए होड़ मची हुई है। कंपनी ने इसकी कीमत भी बजट में रखी है।

Bounce Infinity E1 Electric Scooter: क्या है कीमत?

कीमत की बात करें तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर Bounce Infinity E1 Electric Scooter की कीमत 80,499 रुपये है। यह दिल्ली एक्स शोरूम प्राइस है।

विज्ञापन

bounce infinity e1 features

Bounce Infinity E1 Electric Scooter की खासियत

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को धांसू फीचर्स और शानदार रेंज के साथ मार्केट में पेश किया है। इसमें 1.9 किलोवॉट की लिथियम आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। इस बैटरी के साथ 1500 वॉट की मोटर को जोड़ा गया है जो बेहतर पावर और टॉर्क जनरेट करता है। बैटरी को केवल 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

रेंज की बात करें तो दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 85 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर लेता है। लेकिन इसमें लगे स्वैपबल बैटरी की मदद से इसके रेंज को बढ़ाया जा सकता है। जहां तक स्पीड की बात है तो इसकी टॉप स्पीड 65 किमी. प्रति घंटा है।

विज्ञापन

electric scooter

बाउंस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके राउंड हेडलैंप में एलईडी के साथ ही डीआरएल भी शामिल है। इसके साथ टेल लाइट और इंडीकेटर्स भी एलईडी ही दिए गए है। यह देखने में भी बेहद शानदार है।

विज्ञापन

वारंटी ऑफर

कंपनी बाउंस इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 3 साल या 40000 किलोमीटर की वारंटी देती है। वहीं, इसकी बैटरी बैटरी 3 साल या 45000 किलोमीटर की वारंटी के साथ आता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ