नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री लगातार बढ़ती ही जा रही है और कई बड़ी-बड़ी कंपनियां इस मार्केट पर अपनी पकड़ बनाने के लिए एक से बढ़कर एक स्कूटर लॉन्च कर रही है। इसी कड़ी में भारत की सबसे बड़ी टू व्हीलर वाहन बनाने वाली कंपनियों में से एक बजाज ने अपने सबसे प्रसिद्ध स्कूटर बजाज चेतक को एक नए रूप में लॉन्च किया है। ‘हमारा बजाज’ के नाम से मशहूर ये स्कूटर अब इलेक्ट्रिक हो गया है और इसमें नए लुक्स के साथ बेहतरीन फीचर्स भी मौजूद हैं।
बजाज चेतक के फीचर्स
बजाज के इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई फीचर्स मौजूद हैं। इसके लुक की बात करें तो इसको काफी स्टायलिश बनाया गया है और फ्रंड लाइट भी गोल है। इसकी बॉडी मेटल की है जो कि इसे मजबूती प्रदान करती हैं। इसके डिस्प्ले में बैटरी परसेंटेज के साथ साथ जीपीएस, ब्ल्यूटूथ चार्जिंग, जियो मेप्स, इंटरनेट कनेक्टिविटी, एलईडी लैंप्स आदि मौजूद हैं। इसमें लिथियम आयन बैटरी पैक लगाया है जिसके साथ 4080W की बीएलडीसी इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ा गया है। कंपनी द्नवारा इस बैटरी पर 3 साल की वारंटी दी जाती है।
सिंगल चार्ज में कितना चलेगा बजाज चेतक ?
कंपनी के मुताबिक बजाज चेतक में दो मोड मौजूद हैं और इसी के हिसाब से इसका माइलेड तय होता है। इसका पहला मोड इको है जिसमें सिंगल चार्ज पर स्कूटर 95 किलोमीटर चलता है। वहीं दूसरा स्पोर्ट्स मोड है जिसमें सिंगल चार्ज पर स्कूटर 85 किलोमीटर चलता है।
.और पढ़िए –MG Air EV: 2 डोर और 4 सीटर इस बजट EV Car कार की कीमत बस इतनी सी, जानें फीचर्स
बजाज चेतक की भारत में कीमत
बजाज द्वारा लॉन्च किए गए इस प्रीमियम स्कूटर की भारत में कीमत 1.51 लाख रुपए रखी गई है। ये एक्स शोरुम प्राइज है और ऑन रोड होने के बाद 1,57,943 रुपये हो जाती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
11 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines