Bajaj Chetak 3001 Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बजाज ऑटो ने अपना नया Chetak 3001 लॉन्च किया है। बिक्री के मामले में बजाज ऑटो ने ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ते हुए नंबर दो की पोजिशन पर कब्जा किया है। बजाज इस नये Chetak 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर के जरिये पिछले मॉडल Chetak 2903 को रिप्लेस करेगा। बजाज के EV पोर्टफोलियो में शामिल सभी स्कूटर नए प्लेटफॉर्म से लैस हो होंगे। जो स्कूटर पिछले साल लॉन्च हुए स्कूटर हैं वो भी नए प्लेटफॉर्म के साथ आयेंगे।
127km की रेंज
Bajaj Chetak 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3kWh का बैटरी पैक दिया है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 127 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। लेकिन इसकी IDC क्लेम रेंज कितनी है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।कंपनी की तरफ से इस स्कूटर के साथ स्टैंडर्ड 750W का चार्जर दिया जा रहा है। स्कूटर की बैटरी 3 घंटा 50 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है। यह इस सेगमेंट में सबसे तेज़ होम चार्जिंग स्कूटर में से एक है। इस स्कूटर में 35 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें हेलमेट के अलावा एनी जरूरी सामान रख सकते हैं।
Bajaj Chetak 3001: बैटरी और रेंज
| बैटरी पैक | 3.0kWh |
| ड्राइविंग रेंज | 127 किलोमीटर |
| स्टोरेज | 35 लीटर |
| स्टैंडर्ड चार्जर | 750W |
| चार्जिंग टाइम | 3.50 घंटा (0 से 80%) |
Bajaj Chetak 3001 की कीमत
नया Chetak 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर,डिजाइन और साइज़ के मामले में चेतक के अन्य मॉडलों जैसा ही है, लेकिन इसे एकदम नए फ्रेम और फ़्लोरबोर्ड बैटरी आर्किटेक्चर पर रेडी किया गया है।डेली यूज़ के लिए यह स्कूटर काफी अच्छा साबित हो सकत है। बजाज के उस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में LCD डिस्प्ले दिया है यह स्कूटर फुल मेटल बॉडी के साथ आता है इसमें कॉल और म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा मिलती है स्कूटर में रिवर्स लाइट,हिल होल्ड असिस्ट और ऑटो-फ़्लैशिंग स्टॉप लैंप जैसे फीचर्स मिलते। यह एक एंट्री लेवल स्कूटर है जिसकी कीमत 99,990 रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह स्कूटर तीन कलर वेरिएंट में आया है। ग्राहक इस स्कूटर को रेड, येलो और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 150km की रेंज, 65 हजार कीमत, फैमिली के लिए आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
11 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines