'बस' के किराए से 'सस्ती' पड़ेंगी Bajaj की 115 CC की यह बाइक, मात्र इतनी पड़ेगी प्रतिमाह किस्त
Edited By Amit Kasana

Bajaj Platina 110 और Bajaj CT 110
Edited By Amit Kasana

Bajaj Platina 110 और Bajaj CT 110
115 CC Bikes: मेट्रो सिटी में सार्वजनिक परिवहन की कमी और जाम से निजात पाना है तो आप इन 110 CC Bikes को लेने की सोच सकते हैं। नए साल पर इनकी EMI पर बंपर छूट मिल रही है। कम EMI के विशेष ऑफर्स का फायदा उठाकर आप इन्हें खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि 70 kmpl की Mileage देने वाली यह बाइक बस के किराए से भी कम खर्च पर आपको आरामदायक व सुहाने सफर का आनंद देंगी।
अभी पढ़ें – एमएस धोनी ने खरीदी चमचमाती Kia EV6, जानिए क्या है इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर व्हीकल की कीमत

एक उदाहरण के तौर पर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां डीटीसी बस का किराया 12 किलोमीटर पर 25 रुपये लगता है। दिल्ली में पेट्रोल 96 रुपये प्रति लीटर है। यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर चलती हैं। जबकि बस में हम 60 किलोमीटर 125 रुपये में जाते हैं।

पहली बाइक है Bajaj CT 110 जो 115.45 cc की हैं और इ सका माइलेज 70 kmpl है। 4 Speed Manual की यह बाइक मात्र 64458 (शोरुम प्राइज) रुपये में मिलेगी और इसका वजन 118 kg है। इसके दो वैरियेंट हैं जो अलग-अलग सात कलर में मार्केट में उपल्ब्ध हैं। बाइक में BS6 इंजन है। जो 8.48 bhp की क्षमता रहता है और 9.81 Nm का टॉर्क देता है। फ्रंट और रीयर दोनों ड्रम ब्रेक हैं तो सड़क पर अपनी मजबूत पकड़ रखते हं। हैंडलैंप काउल है जो एलईडी डीआरएल के साथ मिलते हैं। यह ब्लयू एंड ब्लैक, रेड और ब्लैक, ग्रीन और गोल्डन आदि ड्यूल कलर शेड में भी मिलती है। इसका फ्यूल टैंक 10.5 लीटर की कैपेसिटी रखता है और इसकी सीट हाइट 810 एमएम की है।
Bajaj Platina 110 जो 115.45 cc की हैं और इसका माइलेज 70 kmpl है। 4 Speed Manual की यह बाइक मात्र 79,517 (शोरुम प्राइज) रुपये में मिलेगी और इसका वजन 122 kg है। इसके दो वैरियेंट हैं जो अलग-अलग छह कलर में मार्केट में उपल्ब्ध हैं। बाइक में BS6 इंजन है। जो 8.44 bhp की क्षमता रहता है और 9.81 Nm का टॉर्क देता है। फ्रंट और रीयर दोनों ड्रम ब्रेक हैं तो सड़क पर अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं। इसमें हैलोजन हैडलाइज है जो एलईडी डीआरएल के साथ मिलते हैं। यह एलॉय व्हील, एबीएस ब्रेक सिस्टम, ट़्यूबलेस टायर के साथ आती है। इसमें Charcoal Black, Volcanic Red, and Beach Blue कलर मिलते हैं। इसका फ्यूल टैंक 11 लीटर की कैपेसिटी रखता है और इसकी सीट हाइट 807 एमएम की है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: