Auto tips: कार से स्क्रैच कैसे हटाएं, यहां बताया गया है आसान तरीका
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Auto tips: कई बार जब आप कार से सफर करते हैं तो सड़क पर कुछ दुर्घटनाओं में कार पर खरोंच लग जाती है। ऐसे में अगर आप मैकेनिक के पास इन्हें ठीक करवाने जाते हैं तो वे आपको इन्हें निकालने में भारी खर्चा बताते हैं। ऐसे में अब हर बार इस खर्च से निपटने के लिए आपके बजट पर खासा असर पड़ता होगा। हम एक आइिया लाएं हैं, जिससे आप पैसे भी बचा सकते हैं और अपनी कार नई जैसी भी कर सकते हैं। बस इन टिप्स को फॉलो करें।
आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसके बाद आपको कार के स्क्रैच साफ करने के लिए मैकेनिक की दुकान पर नहीं जाना पड़ेगा। इन खरोंचों को आप घर पर खुद साफ कर सकते हैं और अपने पैसे भी बचा सकते हैं।
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सबसे पहले रेगमाल लें और उसे 10 से 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद सैंडपेपर को स्क्रैच पर रगड़ें, ध्यान रहे कि ज्यादा तेजी से न रगड़ें, इससे कार का पेंट निकलने का डर रहता है। गहरी खरोंच वाली जगह पर ज्यादा रगड़ें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.