Auto Expo 2023: दिव्यांगों के लिए टोयोटा की खास पेशकश! आया कमाल के फीचर्स का Electric wheelchair
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Auto Expo 2023 Toyota Wheelchair: ऑटो दुनिया का सबसे बड़ा वाहन मेला तीन साल बाद ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जा रहा है। 11 जनवरी 2023 से शुरू ऑटो एक्सपो (Auto Expo) में कई दिग्गज वाहन कंपनियां अपने लेटेस्ट और हाई तकनीक वाहनों से पर्दा हटा रही हैं। इनमें कई वाहनों को लॉन्च कर दिया गया है जबकि, कुछ आगामी सालों में पेश किए जा सकते हैं।
बात करें टोयोटा (Toyota) की तो कंपनी ने एक या दो नहीं कई वाहनों को पेश किया है। सभी एक से बढ़कर एक लुक और डिजाइन के साथ हैं। कारों के सेगमेंट के अलावा कंपनी ने एक जबरदस्त इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर लिंक्ड को शोकेस किया है।

इसका नाम टोयोटा वॉकिंग एरिया बीईवी व्हीलचेयर लिंक्ड है, देखने में बेहद ही कंफर्टेबल और तकनीकी फीचर्स के साथ है। आइए टोयोटा की इस इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर की तस्वीरें दिखाने के साथ इसके बारे में कुछ जानकारी देते हैं।
Toyota Walking Area Bev Wheelchair Linked
ऑटो एक्सपो में टोयोटा की ओर से कई वाहनों को पेश किया गया है। इनमें से एक वॉकिंग एरिया बीईवी व्हीलचेयर लिंक्ड भी है, जोकि दिव्यांगों के लिए एक अच्छा तोहफा हो सकती है। सरल भाषा में कहें तो दिव्यांगों के लिए टोयोटा की वॉकिंग एरिया बीईवी व्हीलचेयर एक बेहतरीन वाहन हो सकता है।

Toyota Walking Area Bev Wheelchair Linked Design
टोयोटा काफी स्मार्ट लिंक्ड व्हीलचेयर लुक के मामले में जबरदस्त है। व्हीलचेयर अपने ट्रेडिशनल यानी (हाथों से चलाए जाने के लिए प्रसिद्ध) से हटकर दिखाई दिया। डिजाइन के मामले में लिंक्ड व्हीलचेयर, नॉर्मल व्हीलचेयर से काफी हटकर है।

Toyota Walking Area Bev Wheelchair Linked Features
टोयोटा वॉकिंग एरिया बीईवी व्हीलचेयर लिंक्ड लुक के अलावा फीचर्स में भी नॉर्मल व्हीलचेयर से अलग है। इसका इनबिल्ट डिजाइन भी काफी अच्छा है। इसमें पूरा का पूरा पैनल दिया गया है, जिसके जरिए लाइट को ऑन या ऑफ किया जा सकता है। इसके अलावा टोयोटा व्हीलचेयर लिंक्ड में स्पीड कन्ट्रोल का फीचर भी दिया गया है। इसमें नीचे की ओर एक गियर भी दिया गया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: