EV Scooters: इलेक्ट्रिक स्कूटर यंगस्टर्स को काफी पसंद आते हैं, इनमें हाई पिकअप और स्टाइलिश लुक जो मिलता है। इसी कड़ी में पिछले दिनों नया ईवी स्कूटर Ather Rizta लॉन्च हुआ है, इसमें हाई स्पीड के साथ अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक ऑफर किए जा रहे हैं। यह बाजार में पहले से मौजूद Vida V1 और OLA S1X को टक्कर देता है। आइए आपको इस खबर में इन EV Scooters की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Ather Rizta में 7 इंच की TFT डिस्प्ले
यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर मैक्सिमम 125 km तक की रेंज देता है। इसमें 2.9KWH और 4.4KW दो बैटरी पैक ऑफर किए जा रहे हैं। बाजार में यह स्कूटर 3 वेरिएंट में आता है और यह 80 kmph की टॉप स्पीड बड़ी आसानी से निकाल लेता है। Ather Rizta में यंगस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव 7 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसका बेस मॉडल 1.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसकी सीट हाइट 900mm की है और स्कूटर का टॉप वेरिएंट 1.45 लाख रुपये में मिल रहा है। Rizta में सेफ्टी के लिए फ्रंट टायर में डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक दिए गए है। स्कूटर में 7 इंच की TFT डिस्प्ले, अंडरसीट वायरलेस चार्जर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
Vida V1 में 3900 W की मोटर
यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। सिंगल चार्ज पर स्कूटर लगभग 110 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें 124 kg का वजन है और यह सड़क पर 80 Kmph की टॉप स्पीड तक चलता है। स्कूटर 5.15 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है, इसमें बूस्ट मोड और अलॉय व्हील के साथ 3900 W की मोटर दी गई है।
OLA S1X में 190 किलोमीटर तक की रेंज
ओला का दावा है कि यह ईवी स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 190 किलोमीटर तक चलता है। यह एक लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। स्कूटर में 2KWh से लेकर 4KWh तक अलग-अलग बैटरी पैक मिलता है। ओला के इस स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है।
ये भी पढ़ें: Hero और TVS की इन बाइक्स की सेल हो रही धड़ाधड़, 80 की माइलेज और कीमत बस इतनी सी..
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
17 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
19 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
21 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines