OLA और Ather के इन EV Scooters के दीवाने हैं यंगस्टर्स, इनमें फीचर्स ही कुछ ऐसे; जानें कीमत 

Ather Rizta में 7 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, यह स्कूटर 2.9KWH और 4.4KW दो बैटरी पैक के साथ आता है। इसमें 7 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं और सिंगल चार्ज पर यह 125 km तक की ड्राइविंग रेंज देता है।

EV Scooters
विज्ञापन

EV Scooters: इलेक्ट्रिक स्कूटर यंगस्टर्स को काफी पसंद आते हैं, इनमें हाई पिकअप और स्टाइलिश लुक जो मिलता है। इसी कड़ी में पिछले दिनों नया ईवी स्कूटर Ather Rizta लॉन्च हुआ है, इसमें हाई स्पीड के साथ अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक ऑफर किए जा रहे हैं। यह बाजार में पहले से मौजूद Vida V1 और  OLA S1X  को टक्कर देता है। आइए आपको इस खबर में इन EV Scooters की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Ather Rizta में 7 इंच की TFT डिस्प्ले

यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर मैक्सिमम 125 km तक की रेंज देता है। इसमें 2.9KWH और 4.4KW दो बैटरी पैक ऑफर किए जा रहे हैं। बाजार में यह स्कूटर 3 वेरिएंट में आता है और यह 80 kmph की टॉप स्पीड बड़ी आसानी से निकाल लेता है। Ather Rizta में यंगस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव 7 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसका बेस मॉडल 1.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसकी सीट हाइट 900mm की है और स्कूटर का टॉप वेरिएंट 1.45 लाख रुपये में मिल रहा है। Rizta में सेफ्टी के लिए फ्रंट टायर में डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक दिए गए है। स्कूटर में 7 इंच की TFT डिस्प्ले, अंडरसीट वायरलेस चार्जर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

Vida V1 में 3900 W की मोटर 

यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। सिंगल चार्ज पर स्कूटर लगभग 110 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें 124 kg का वजन है और यह सड़क पर 80 Kmph की टॉप स्‍पीड तक चलता है। स्कूटर 5.15 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है, इसमें बूस्‍ट मोड और अलॉय व्हील के साथ 3900 W की मोटर दी गई है।

OLA S1X में 190 किलोमीटर तक की रेंज 

ओला का दावा है कि यह ईवी स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 190 किलोमीटर तक चलता है। यह एक लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। स्कूटर में 2KWh से लेकर 4KWh तक अलग-अलग बैटरी पैक मिलता है। ओला के इस स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ