Ather Rizta Price hiked: प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी एथर एनर्जी अपने शानदार स्कूटरों के लिए जानी जाती है। एथर के सभी स्कूटर टेक्नोलॉजी और क्वालिटी के मामले Ola इलेक्ट्रिक से कहीं ज्यादा भरोसेमंद और बेहतर हैं। इसी साल एथर ने अपना फैमिली स्कूटर Rizta को लॉन्च किया था, जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। इसकी कीमत 1.10 लाख एक्सशोरूम बेंगलुरु से शुरू होती है। लेकिन अब इस स्कूटर को खरीदना महंगा हो जाएगा। जी हां कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है।1 जनवरी 2025 से स्कूटर की कीमत में 4,000 से 6,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी।
कीमत और वेरिएंट
Ather Rizta को भारत में इसी साल 1.10 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.47 लाख रुपये तक जाती है। रिज्टा स्कूटर 3 वेरिएंट्स और 7 कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इस स्कूटर का सीधा मुकाबला Ola S1 Air और TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा।
दाम बढ़ाने के पीछे कारण
Ather Rizta की कीमतें बढ़ाने के पीछे ईवी सेक्टर में बढ़ती लागत और नए फीचर्स के चलते यह बढ़ोतरी की जा रही है। लेकिन अगर आप इस स्कूटर को खरीदने की सोच 31 दिसम्बर से पहले इसे खरीद कर पैसों की बचत कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट से भी आप इसे खरीद हैं।
यह भी पढ़ें: नई Tata Tiago और Tigor इस दिन होने जा रही हैं लॉन्च, डिजाइन में होंगे बड़े बदलाव
56 लीटर का विशाल स्टोरेज
Ather Rizta में 56 लीटर का सबसे बड़ा स्टोरेज मिलता है। यह भारत का पहला ऐसा स्कूटर है जिसमें इतना बड़ा स्टोरेज दिया गया है। इसमें सीट के नीचे 34 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जबकि इसके फ्रंट एप्रॉन पर एक 22 लीटर का ‘फ्रंक’ भी जोड़ा है, जिससे स्कूटर का कुल स्टोरेज स्पेस 56 लीटर तक बढ़ जाता है।
फीचर्स के ममाले में मामले में भी यह स्कूटर अच्छा है इसमें एक बड़ा सा डिस्प्ले डैशबोर्ड पर लगाया है, जो कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है। यानी आप अपना स्मार्टफोन इससे कनेक्ट करके कॉल, मैसेज, यहां तक whatsapp भी यूज़ कर पायेंगे। हर समय आपको डिस्प्ले पर अलर्ट मिलता रहेगा जिसका जवाब भी आप राइड के दौरान दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Yamaha XSR 155: इस दिन आ रही है यामाहा की रेट्रो बाइक, लॉन्च से पहले कीमत लीक
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
13 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
17 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines