नई Tata Tiago और Tigor इस दिन होने जा रही हैं लॉन्च, डिजाइन में होंगे बड़े बदलाव

टाटा टियागो और टिगोर में पांच साल बाद अपडेट आया है। इससे पहले जनवरी 2020 में कंपनी ने इ दोनों कारों को अपडेट किया था। इस बार इन दोनों कारों के के डिजाइन पर काफी फोकस रहेगा।

TATA
विज्ञापन

टाटा मोटर्स द्वारा जनवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी पॉपुलर हैचबैक कार टियागो और कॉम्पैक्ट सेडान कार टिगोर को अपडेट करते लॉन्च करने की तैयारी में ही। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सोर्स के मुताबिक टाटा फेसलिफ्टेड टियागो और टिगोर 2025 को अगले साल लेकर आ रही है। ये दोनों ही कारें बजट सेगमेंट को टारगेट करती हैं। कंपनी इस बार इन दोनों कारों के डिजाइन में बड़े बदलाव करने जा रही है।

5 साल बाद होगा बड़ा अपडेट

आपको बता दें कि टाटा टियागो और टिगोर में पांच साल बाद अपडेट आया है। इससे पहले जनवरी 2020 में कंपनी ने इ दोनों कारों को अपडेट किया था। इस बार इन दोनों कारों के के डिजाइन पर काफी फोकस रहेगा। इनमें कॉस्मेटिक अपडेट के साथ बंपर, हेडलैम्प और टेल लैंप को फिर से  डिजाइन  किया जाएगा। कारों के फ्रंट और रियर सेक्शन में बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इन दोनों कारों के इंटीरियर में भी मायापन देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

इंजन और पावर

इंजन की बात करें तो टियागो और टिगोर में एक ही इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी।इसके अलावा कंपनी इन दोनों कारों को CNG में भी पह करेगी।  इन दोनों कारों के जरिये कंपनी एंट्री लेकर कारों के सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करेगी। ये दोनों भारत में मारुति स्विफ्ट, सेलेरियो, डिजायर, अमेज और Aura जैसी कारों से होगा।

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कारो पर रहेगा

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में टाटा अपनी Harrier EV को भी पेश आकर सकती है। लेकिन इसे लॉन्च नही किया जायेगा, क्योंकि उसमें भी समय है। इतना ही नहीं कम्पनी मोटर शो में Avinya EV को पेश कर सकती  है, इस गाड़ी पर अभी काम चल रहा है। जल्द ही इस गाड़ी के बारे में और भी डिटेल्स आने वाली हैं। इसके अलावा कंपनी कुछ और नए मॉडल पर काम कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ