हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

1 लाख से कम में Ather का नया Konarc लॉन्च, 200KM तक रेंज और Smart Key समेत मिलेंगे धांसू फीचर्स

Ather Energy ने अपना नया Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर दिया है. नए EL प्लेटफॉर्म पर बने इस स्कूटर में मेटल बॉडी, 200KM तक की रेंज, Smart Key और Airwalk समेत कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन
Ather Konarc Electric Scooter लॉन्च. (Image Credit-Ather)

Ather Konarc: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालें के लिए Ather Energy ने बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने अपना मोस्ट अवेटेड नया स्कूटर Ather Konarc लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि Konarc कंपनी का पहला स्कूटर है, जो नए Ather EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. मेटल बॉडी के साथ इसमें कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. स्कूटर में Smart Remote Key के अलावा Airwalk जैसे फीचर भी मिलते हैं, जिससे इसे आगे-पीछे करना आसान हो जाता है. 

1 लाख रुपये से कम है शुरुआती कीमत

Ather Konarc की शुरूआती कीमत 99,999 रुपये एक्स शोरूम है. कंपनी ने इसे S-Line और Z-Line में पेश किया है. S-Line में चार वेरिएंट और Z-Line में दो स्कूटर शामिल होंगे. हालांकि, फिलहाल सभी वेरिएंट बाजार में उपलब्ध नहीं हैं. S-Line के 100 किमी रेंज वाले वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है. 125 किमी रेंज वाले मॉडल की कीमत 1,21,999 रुपये और 161 किमी रेंज वाले मॉडल की कीमत 1,44,999 रुपये एक्स-शोरूम है. बाकी तीन वेरिएंट की कीमतों की जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है.

अलग-अलग रेंज के साथ आएगा Konarc

S-Line में चार विकल्प मिलेंगे. इसके बेस मॉडल में 100 किलोमीटर की रेंज मिलेगी. इसकी डिलीवरी अगले साल की पहली तिमाही में शुरू होगी. वहीं 125 किलोमीटर और 161 किलोमीटर रेंज वाले S-Line मॉडल की डिलीवरी सितंबर से शुरू होगी. 200 किलोमीटर रेंज वाले मॉडल को अगले साल की तीसरी तिमाही में लाया जाएगा. वहीं Z-Line की डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही से शुरू होने की योजना है.

विज्ञापन

पहली बार मिली मेटल बॉडी

Konarc Ather का पहला स्कूटर है, जिसमें मेटल बॉडी दी गई है. कंपनी ने इसे नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. S-Line में 200 किलोमीटर तक की रेंज और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिल सकती है. इसे चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. Z-Line की IDC क्लेम्ड रेंज 161 किलोमीटर है और इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. यह पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी.

Image Credit- Ather

तीन बैटरी विकल्प मिलेंगे

Ather Konarc के अलग-अलग वेरिएंट में अलग क्षमता की बैटरी दी गई है. एंट्री-लेवल मॉडल में 2.1kWh बैटरी, मिड वेरिएंट में 2.7kWh और टॉप वेरिएंट में 3.5kWh बैटरी मिलती है. स्कूटर में यूनिबॉडी चेसिस दिया गया है.

विज्ञापन

Airwalk से आगे-पीछे करना आसान

Konarc में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए दिए गए हैं. इनमें Airwalk खास है. इसकी मदद से स्कूटर को तंग जगहों पर आगे-पीछे करना आसान हो जाता है. इसके अलावा AutoHold, Fall Safe, Bluetooth Calling और Music Alert जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

चोरी से बचाने वाले फीचर्स भी मौजूद

स्कूटर में Ather Connected, Theft and Tow Alert, Find My Scooter और OTA अपडेट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सामान रखने के लिए इसमें 31 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है. साथ ही USB Type-C चार्जर भी दिया गया है.

विज्ञापन

TFT स्क्रीन में मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स

Konarc में TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसमें Voice Control, फुल-फ्लेज्ड नेविगेशन, Pothole Alert और Crash Alert जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इसके अलावा Keyless Ignition, Keyless Boot Release और Hill-Hold Assist जैसी सुविधाएं भी स्कूटर में दी गई हैं.

कुल मिलाकर Ather Konarc को कंपनी ने कीमत, रेंज और फीचर्स के बीच संतुलन बनाने की कोशिश के साथ पेश किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 5 सितंबर को आ रही नई Maruti Baleno Facelift, ADAS से लेकर CNG ऑटोमैटिक तक मिल सकते हैं ये बड़े अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola