Ather Biggest Discount: हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर 25,000 रुपये तक घटा दिए थे और अब Ather Energy ने इस फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किये हैं। ऑफर के तहत एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना अब काफी किफायती हो गया है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है और इसमें फायदा सीधे ग्राहकों को मिल रहा है। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर 25,000 रुपये तक घटा दिए थे। आइए जरा विस्तार से जानते हैं ऑफर के बारे में…
बैटरी लाइफ की टेंशन नहीं
एथर एनर्जी (Ather Energy) ने इस फेस्टिव सीजन में अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर 450X और 450 Apex पर खास फेस्टिव प्रमोशन ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देना चाहती है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक स्कूटरों को खरीदें। ऑफर के तहत 25,000 रुपये तक की छूट का फायदा ग्राहक उठा सकते हैं।
Ather के इस फेस्टिव ऑफर में 8 साल की एक्सटेंडेड बैटरी वारंटी भी शामिल है। लंबी बैटरी लाइफ के साथ ग्राहकों को कम से कम बैटरी लाइफ की टेंशन नहीं रहेगी। एक्सटेंडेड बैटरी वारंटी के लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त लागत नहीं लगानी होगी।
Ather 450X स्कूटर की बात करें तो इसमें दो बैटरी का ऑप्शन मिलता है जिसमें एक 2.9 kWh की बैटरी, जो 111 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है जबकि IDC रेंज प्रदान करती है। वहीं, दूसरी 3.7kWh की बैटरी मिलती है, जो 150 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करती है प्रदान करती है\। 450 Apex 157 किलीमीटर की IDC रेंज ऑफर करती है।
फ्री चार्जिंग
इतना ही नहीं कंपनी अपने Ather Grid नेटवर्क के जरिये एक साल के लिए फ्री चार्जिंग भी ऑफर कर रही है। इस बेनिफिट के साथ ग्राहक 5,000 रुपये की फ्री चार्जिंग कर सकते हैं। एथर ग्रिड में पूरे भारत में 2,152 फास्ट-चार्जिंग पॉइंट शामिल हैं, जो यूजर्स के लिए सुविधाजनक पहुंच सुनिश्चित करते हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी स्कूटर की खरीद पर 5,000 रुपये का फ्लैट नकद डिस्काउंट है।
क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक
अन्य ऑफर की बात करें चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर EMI की सुविधा मिलेगी साथ ही 10,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल रहा है। Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी अच्छी कालिटी क साथ आते हैम, इस फेस्टिव सीजन अगर अप एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने रहे हैं तो Ather ब्रांड के बारे में विचार कर सकते है।
यह भी पढ़ें: 25,000 के डिस्काउंट में खरीदें Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर, नवरात्रि पर आया शानदार ऑफर
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
19 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
21 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
22 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
23 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines