Ather Energy 450S Electric Scooter: बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक वाहन (EV) स्टार्टअप कंपनी एथर एनर्जी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह 3 अगस्त को अपने नए 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करेगा। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये रखी गई है।
कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर 450S के लिए प्री-बुकिंग लेना भी शुरू कर दी है। ग्राहक 2500 रुपए का टोकन मनी देकर स्कूटर को बुक कर सकते हैं। एथर एनर्जी ने हाल ही में इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर का टीजर जारी किया था। इसमें स्कूटर के प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया था। आइये इस स्कूटर पर एक नजर डालते हैं…
Ather Energy 450S: रेंज और बैटरी
टीजर के अनुसार, एथर एनर्जी 450S में 3 kWh की बैटरी पैक है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 115 किमी की रेंज देता है। साथ ही स्पीड को लेकर कहा गया है कि स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे की होगी। साथ ही स्कूटर 0-40 किलोमीटर/घंटे की स्पीड मात्र 3.9 सेकंड में हासिल कर लेती है।
यह भी पढ़ेंः BMW की यह नई कार इंडिया में लॉन्च, भर-भरकर दिए गए हैं फीचर्स, जानें कीमत
मिलेगा कलर LCD डिस्प्ले
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर 450X मॉडल पर बेस्ड होगा, लेकिन इसमें 7.0-इंच की टचस्क्रीन के जगह पर कलर LCD डिस्प्ले मिलेगा।
Ola S1 से होगा मुकाबला
लॉन्च होने के बाद एथर एनर्जी 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर, ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के S1 को टक्कर देगा। ओला इलेक्ट्रिक आज के समय में भारतीय ईवी बाजार में अपनी मजबूत पैठ बना चुकी है।
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
3 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
4 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
6 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
8 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
10 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines