Ather 450S VS OLA S1 Air: टू व्हीलर बाजार का नया ट्रेंड है इलेक्ट्रिक। इन स्कूटर में एक बार फुल चार्ज होने पर हाई ड्राइविंग रेंज और कम से कम चार्जिंग टाइम इनकी यूएसपी है। आइए आपको इस सेगमेंट के दो धांसू स्कूटर Ather 450S और OLA S1 Air के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Ather 450S
यह दमदार स्कूटर 90 Kmph की टॉप स्पीड देता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 115 km तक चलता है। स्कूटर में दमदार 3300 W की मोटर दी गई है। Ather 450S में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये एक्स-शोरूम में बाजार में मिलता है।
ये भी पढ़ेंः आप भी देख लो, ये है Maruti की सबसे सस्ती सेडान, 20 kmpl की माइलेज और धाकड़ सेफ्टी फीचर्स
फाइल फोटो
ऑटो-ऑफ टर्न इंडिकेटर्स और गाइड-मी-होम लाइट
इसका कुल वजन 111.6 kg है। स्कूटर की सीट हाइट 780 mm का है। फास्ट चार्जर से यह स्कूटर पांच घंटे में चार्ज हो जाता है। इस जानदार ई-स्कूटर में एलटीई कनेक्टिविटी, कॉल एंड एसएमएस अलर्ट, म्यूऔर कंट्रोल, मल्टीपल थीम और नाइट मोड, ऑटो-ऑफ टर्न इंडिकेटर्स, गाइड-मी-होम लाइट, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट, हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
OLA S1 Air
यह धाकड़ स्कूटर 85 Kmph की टॉप स्पीड देता है। इसमें 2700 W की पावर और 792 mm की सीट हाइट है। यह शुरुआती कीमत 1,09,999 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलता है। OLA S1 Air 4.3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें तीन वेरिएंट हैं और इसके Neon Green कलर की काफी डिमांड है।स्कूटर महज 4 सेकंड में 40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है।
ये भी पढ़ेंः Maruti अपनी इस धाकड़ SUV में ला रही नई इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर चलेगी 550 km
फाइल फोटो
34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस
यह धांसू स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 87 Km तक चलता है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ओटीए अपडेट्स और रिवर्स मोड, साइड स्टैंड अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिमी है। OLA S1 Air का कुल वजन 99 kg है। इसमें 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस दिया गया है। स्कूटर का व्हीलबेस 1359 मिमी का मिलता है। इसमें टीएफटी स्क्रीन, सेफ्टी के लिए इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines