Arshdeep Singh’s New Mercedes-Benz G-Class: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद खुद को एक शानदार गिफ्ट दिया है. टीम इंडिया के इस युवा स्टार ने हाल ही में नई मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास (G-Wagon) खरीदी है. उन्होंने अपनी इस लग्जरी कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को खुशखबरी दी. इस गाड़ी की बेस कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है, जबकि फीचर्स और वैरिएंट के साथ इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है.
काले रंग की दमदार SUV
अर्शदीप सिंह की नई मर्सिडीज जी-क्लास काले रंग की खूबसूरत SUV है, जो 5-सीटर लेआउट में आती है. इसमें 2925cc से 3982cc तक का इंजन दिया गया है. यह इंजन 325.86 bhp से 576.63 PS तक की पावर और 850 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कार में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का फीचर है, जिससे इसे चलाना बेहद आसान और स्मूथ बनता है. इससे पहले अर्शदीप के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर थी, लेकिन अब उन्होंने अपने गैराज में एक सुपर लग्जरी कार जोड़ ली है.
इंटीरियर और फीचर्स में भरपूर लग्जरी
अर्शदीप की नई मर्सिडीज-एएमजी जी63 अपने शानदार इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के लिए जानी जाती है. इसमें दो 12.3 इंच की डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन दी गई हैं- एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए. यह कार वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करती है. इसके अलावा इसमें 18-स्पीकर वाला 760-वॉट बर्मेस्टर साउंड सिस्टम और नया तीन-स्पोक एएमजी परफॉर्मेंस स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो इसे और भी प्रीमियम बनाता है.
तेज गेंदबाजी में भी नंबर वन प्रदर्शन
अगर अर्शदीप के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 11 वनडे मैचों में 17 विकेट और 68 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 105 विकेट हासिल किए हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट लिए थे, जबकि वनडे सीरीज में 2 मैचों में 3 विकेट अपने नाम किए. उनकी गेंदबाजी में लगातार सुधार और मेहनत झलकती है, और शायद यही वजह है कि उन्होंने अपनी इस मेहनत का जश्न नई लग्जरी कार खरीदकर मनाया.
कड़ी मेहनत का फल है लग्जरी लाइफस्टाइल
अर्शदीप सिंह आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और जुनून है. एक मध्यमवर्गीय पृष्ठभूमि से निकलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था. अब जब उन्होंने खुद को इस शानदार मर्सिडीज जी-क्लास के साथ नवाजा है, तो यह सिर्फ एक गाड़ी नहीं बल्कि उनकी सफलता का प्रतीक है.
ये भी पढ़ें- Top 5 Best Mileage Cars: 6 लाख से कम कीमत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कारें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
7 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
12 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines