Top 5 Best Mileage Cars: 6 लाख से कम कीमत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कारें  

भारत में 6 लाख से कम कीमत में कौन सी पेट्रोल कार देती है सबसे ज्यादा माइलेज? जानिए ऐसी टॉप-5 किफायती कारों के माइलेज, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी.

petrol cars

बजट में स्टाइल और बचत दोनों.

Top 5 Best Mileage Petrol Cars in India 2025: अगर आप ऐसी कार खरीदने की सोच रहे हैं जो जेब पर हल्की हो और पेट्रोल में लंबा चलाए, तो ये खबर आपके लिए है. भारत में अब 6 लाख से कम कीमत में कई ऐसी पेट्रोल कारें मौजूद हैं जो शानदार माइलेज देती हैं. खास बात यह है कि इनमें फीचर्स, परफॉर्मेंस और ब्रांड भरोसा- सब कुछ एक साथ मिलता है. आइए जानते हैं अक्टूबर 2025 तक की सबसे किफायती और माइलेज देने वाली टॉप 5 पेट्रोल कारें.

विज्ञापन

1. Maruti Suzuki Celerio- 27 kmpl का माइलेज चैंपियन

मारुति की Celerio भारत में अपनी शानदार फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है. यह कार 27 kmpl का माइलेज देती है, जो इसे इस सेगमेंट की टॉप कार बनाता है. 4.70 लाख से 5.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर मिलने वाली यह कार उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो रोजाना ऑफिस या शहर के अंदर सफर करते हैं. इसका स्मूथ इंजन और ऑटो गियर शिफ्ट विकल्प इसे और भी सुविधाजनक बनाते हैं.

विज्ञापन

2. Maruti Suzuki Swift- स्टाइल के साथ शानदार एफिशिएंसी

Maruti Swift सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी के लिए भी मशहूर है. यह कार करीब 26 kmpl का माइलेज देती है और 5.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसका हल्का बॉडी फ्रेम और 1.2L पेट्रोल इंजन इसे बेहद परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बनाते हैं. स्टाइल, स्पेस और माइलेज- तीनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है स्विफ्ट.

3. Maruti Suzuki Alto K10- सबसे भरोसेमंद बजट कार

ऑल्टो K10 उन लोगों के लिए है जो पहली बार कार खरीद रहे हैं या कम बजट में भरोसेमंद विकल्प चाहते हैं. यह कार 25 kmpl का शानदार माइलेज देती है और 4.50 से 5.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की रेंज में आती है. इसका कॉम्पैक्ट साइज शहर के ट्रैफिक में आसान ड्राइविंग देता है, जबकि इसका K10C इंजन अच्छी परफॉर्मेंस इंश्योर करता है.

विज्ञापन

4. Maruti Suzuki S-Presso- स्टाइलिश माइलेज कार

S-Presso अपने SUV जैसे डिजाइन और ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए जानी जाती है. यह 25 kmpl का माइलेज देती है और 4.30 से 5.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है. शहर में रोजाना ड्राइविंग के लिए यह कार बेहतरीन चॉइस है. इसका पावरफुल yet एफिशिएंट इंजन और हाई सीटिंग पोजीशन छोटे परिवारों के लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प बनाते हैं.

5.Maruti Suzuki Baleno- प्रीमियम लुक, कम खर्चा

Maruti Baleno अपने प्रीमियम हैचबैक डिजाइन और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव के लिए जानी जाती है. यह 23 kmpl का माइलेज देती है और 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. इसमें 1.2-लीटर DualJet पेट्रोल इंजन और एडवांस फीचर्स मिलते हैं. जो लोग बजट में स्टाइल और स्पेस चाहते हैं, उनके लिए Baleno एक परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

माइलेज और भरोसे का परफेक्ट मेल

6 लाख से कम में ये सभी कारें शानदार माइलेज, भरोसेमंद इंजन और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के साथ आती हैं. अगर आपका बजट सीमित है और आप लंबी दूरी तक बचत के साथ ड्राइव करना चाहते हैं, तो Maruti की ये टॉप कारें आपके लिए एकदम सही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ