Anil Ambani planning to enter automobile business: रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के मालिक और एशिया के सबसे अमीर व्यवसायी मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी अब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एंट्री कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो रिलायंस की गाड़ियां बाजार में महिंद्रा और टाटा मोटर्स की कारों को टक्कर देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी पहले इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार में अपने हाथ अजमाएगी।
दरअसल, कंपनी की इंडिया में इलेक्ट्रिक कार और बैटरी बनाने की योजना है। बताया जा रहा है कि इसके लिए कंपनी ने चीन की कार निर्माता कंपनी BYD के एक पूर्व अधिकारी को रखा है। ये शख्स लंबे समय से चीन में बड़े पद पर काम कर चुके हैं।
प्लांट सेटअप करने के लिए स्पेशल कंसल्टेंट रखा गया
बता दें BYD चीन में किफायती कीमत पर हाई क्लास कार बेचने के लिए जाना जाता है। कंपनी की हैचबैक, कॉम्पैक्ट एसयूवी और सेडान हर सेगमेंट में गाड़ियां हैं। इसके अलावा कंपनी ने ईवी गाड़ियों के लिए प्लांट सेटअप करने के लिए स्पेशल कंसल्टेंट रखा है। जो कंपनी द्वारा लगाए जाने वाले EV प्लांट पर आने वाले खर्च और अन्य डिटेल की प्लानिंग करेगा।
ये भी पढ़ें: Diwali Dhamaka: Kia Seltos से लेकर Mahindra XUV 400 पर 3 लाख का डिस्काउंट, हाथ से जाने ना दें मौका
कार सिंगल चार्ज पर 521 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है
जानकारी के अनुसार अनिल अंबानी ने पहले हर साल 2.50 लाख कार बनाने का निर्णय लिया है। इसके बाद कंपनी इस संख्या को सालाना 7.50 लाख तक ले जाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। बता दें BYD की इंडियन बाजार में Atto 3 कार आती है। ये कार सिंगल चार्ज पर 521 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है। अनुमान है कि रिलायंस के कार निर्माण में आने के बाद कंपटीशन बढ़ेगा और लोगों को सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां मिलेंगी।
ये भी पढ़ें: अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के रूट-किराया तय, बुकिंग के लिए ये नियम लागू
संबंधित खबरें
ड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
34 mins agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 hr agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
20 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
22 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines