Anand Mahindra to Nitin Gadkari: महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कोई भी, देश में कहीं भी कुछ अलग करता है या कुछ असाधारण करता है तो महिंद्रा (Mahindra) उस व्यक्ति की सराहना करने में कभी पीछे नहीं हटते।
वो सोशल मीडिया पर जो कुछ भी शेयर करते हैं उसकी चर्चा हो जाती है, लेकिन इस बार वो एक अलग मुद्दे के कारण चर्चाओं में आ गए हैं। Anand Mahindra ने इस बार सोशल मीडिया के जरिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से मांग की है। महिंद्रा की इस मांग को जनता का समर्थन भी मिल रहा है।
क्या है ट्वीट?
महिंद्रा ने एक वीडियो को रीट्वीट किया जिसमें सड़क के दोनों ओर घने पेड़ दिखाई दे रहे है, जो एक तरह के पेड़ों की सुरंग सी दिखाई पड़ती है। इसी वीडियो को महिंद्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही नितीन गडकरी से देश के ग्रामीण इलाकों में सड़कों के दोनों किनारों पर एक जैसे पेड़ लगाने और असली Subway बनाने का अनुरोध किया है। महिंद्रा ने इस टनल का नाम “Trunnel” भी सुझाया है।
Anand Mahindra का लोगों ने किया समर्थन
जैसे ही आनंद महिंद्रा ने तेलंगाना सरकार के प्रोजेक्ट को रीट्वीट किया वैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गई। इस वीडियो पर ट्विटर यूजर्स के कई कमेंट्स आ रहे हैं। सभी यूजर्स महिंद्रा की मांग का समर्थन करते नजर आए।
अभी पढ़ें – Toyota Hyryder: इंतजार खत्म! अगले सप्ताह लॉन्च हो सकती है ये धासूं SUV, सभी कारों की कर देगी छुट्टी
“अभियान के कारण ग्रीन लेन विकसित”
आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर तेलंगाना कैडर के आईएफएस (IFS) अधिकारी मोहन चंद्र परगई (Mohan Chandra Pargai) ने भी एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी कि तेलंगाना सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘हरिता हरम अभियान’ (Haritha Haram Project) के तहत लगभग सभी सड़कों पर ग्रीन लेन विकसित की गई है। ये परियोजना तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की प्राथमिक परियोजना है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
8 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
10 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
11 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
13 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines