BSA Gold Star 650: बाइक लवर्स के लिए ब्रिटिश बाइक निर्माता कंपनी BSA मोटरसाइकिल्स ने अपनी नई गोल्ड स्टार 650 को भारत में पेश कर दिया है। इस बाइक की बुकिंग्स भी शुरू हो चुकी है। भारत में तो अब जाकर इस बाइक को लाया गया है लेकिन यूनाइटेड किंगडम और यूरोप में बीएसए गोल्ड स्टार 650 साल 2021 से बिक रही है। वहीं कंपनी ने अब इस बाइक को भारतीय बाजार में उतारा है।
इस बाइक के लॉन्च पर आनंद महिंद्रा हुए शामिल। जिस दिन इस बाइक को लॉन्च किया था उसी दिन नई थार रोक्स को भी पेश किया गया था अब आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि ये बाइक कितनी खास है… आइये जानते है बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में….
BSA Gold Star 650: इंजन और पावर
नई बीएसए गोल्ड स्टार 650 में 652 cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 45 bhp की पावर और 55 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। यह इंजन 5-स्पीड गियर बॉक्स लगाया गया है। इस इंजन के दम पर यह बाइक रॉयल एनफील्ड को कड़ी टक्कर देगी।
सेफ्टी फीचर्स
नई BSA Gold Star 650 के फ्रंट व्हील में 320 mm का डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में 255mm का डिस्क ब्रेक मिलता है। इसके अलावा इसमें बेहतर ब्रेकिंग के लिए डुअल चैनल ABS का फीचर दिया गया है। यानी सेफ्टी का इस बाइक में पूरा ध्यान रखा गया है।
Anand Mahindra भी फैन हुए इस बाइक के
BSA गोल्ड स्टार 650 की लॉन्चिंग पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा भी मौजूद रहे। आनंद महिंद्रा ने बाइक की लॉन्चिंग पर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा की सब्सिडरी कंपनी क्लासिक लेजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड (CLPL) ने साल 2016 में करीब 28 करोड़ रुपये में BSA कंपनी को खरीद लिया था. महिंद्रा एंड महिंद्रा की CLPL में 60 फीसदी की हिस्सेदारी है
फीचर और कीमत
नई Gold Star 650 की कीमत 3.12 लाख रुपये से लेकर 3.35 लाख रुपये तक जाती है। इस बाइक को आप हाईलैंड ग्रीन, रेड कलर ऑप्शन, मिडनाइट ब्लैक और Dawn सिल्वर कलर में उतारा गया है। यानी वेरिएंट के हिसाब से आपको कलर चुनने की आजादी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: टैक्स फ्री मिल रही है Maruti Suzuki की ये कार,1.25 लाख रुपये तक बचाने का मौका, यहां जानें डिटेल्स
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines