1.25 लाख रुपये सस्ती मिल रही है Maruti की ये कार, यहां जानें डिटेल्स

Maruti Suzuki Baleno में स्पेस काफी अच्छा दिया है जो इसका प्लस पॉइंट भी है। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं।  फीचर्स की बात करें तो इस कार में 9 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। इ

baleno car
विज्ञापन

Maruti Suzuki Baleno: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की Baleno कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है। फैमिली क्लास को यह कार काफी पसंद भी आती है। यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन में मिलती है। दिल्ली में इस कार की एक्स-शो रूम कीमत 6.66 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन आप इस कार को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं और काफी बड़ी बचत कर सकते हैं।

 टैक्स फ्री मिल रही है मारुति बलेनो

विज्ञापन

मारुति सुजुकी हैचबैक बलेनो एक्स शोरूम कीमत 6.66  लाख रुपये है, लेकिन CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) पर इसकी कीमत काफी कम हो जाती है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट पर भारतीय जवानों को GST काफी कम देना पड़ता है। इन्हें 28% की जगह सिर्फ 14% ही टैक्स देना पड़ता है।

अगर आप बलेनो के डेल्टा CNG 1.2L 5MT  वेरिएंट को खरीदते हैं जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.40 लाख रुपये है तो वहीं CSD पर इसकी एक्स शोरूम कीमत 7 लाख 24 हजार 942 रुपये है। यानी इस कार पर 1 लाख 15 हजार 58 रुपये तक का टैक्स बचाया जा सकता है। इसके अलावा वेरिएंट के हिसाब से 1 लाख 25 हजार 813 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है।

विज्ञापन

वहीं बलेनो जेटा CNG 1.2L 5MT वेरिएंट की CSD एक्स शोरूम कीमत 9 लाख 19 हजार 680 है और ऑन-रोड कीमत 9 लाख 33 हजार रुपये है। CSD शोरूम पर इसका इंडेक्स नंबर SKU67596 है। लेकिन यहां निराशा इस बात की है कि ये डील सिर्फ भारतीय जवानों के लिए है, आम ग्राहक इस डील का फायदा उठा नहीं सकते। अगर आप पास भी CSD की सुविधा और आप बलेनो को खरीदने की सोच रहे हैं तो ? आइये जानते है इसके फीचर्स और इंजन के बारे में…

Maruti Baleno

विज्ञापन

इंजन और पावर

बलेनो में 1.2-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 89bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। CNG मोड पर ये इंजन 76bhp की पावर और 98.5Nm का टार्क जनरेट करता है। CNG मोड पर यह कार 30.61 km/kg की माइलेज ऑफर करती है।

विज्ञापन


फीचर्स और स्पेस

मारुति बलेनो में स्पेस काफी अच्छा दिया है जो इसका प्लस पॉइंट भी है। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं।  फीचर्स की बात करें तो इस कार में 9 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। इसमें हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ