Ev Scooters: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में ओला और होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटरों की काफी डिमांड है। इसी बीच एक नए प्लेयर ने इस मार्केट में सेंध लगाई है। इस ईवी स्कूटर का नाम है Ampere. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2021-22 के मुकाबले कंपनी की साल 2023 में तीन गुना से अधिक सेल बढ़ी है। इतना ही नहीं कंपनी मौजूदा IPL T20 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ आधिकारिक EV पार्टनर के रूप में काम कर रही है।
और पढ़िए –ताबड़तोड़ बिक रही Nissan की यह सस्ती SUV, बुकिंग आंकड़ों ने सबको चौंकाया, जानें डिटेल
एक बार चार्ज होने में 120 KM तक चलता है
Ampere के Zeal EX और Magnus EX पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उपलब्ध है। Zeal EX में 60V, 2.3kWh की लिथियम बैटरी दी जा रही है। इसमें 1.8kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है। यह एक बार चार्ज होने पर 120 किलोमीटर तक चलता है। इसमें ड्रम ब्रेक, फ्रंट (टेलिस्कोपिक) और रियर (ट्विन ट्यूब) सस्पेंशन दी गई हैं। इसकी अधिकतम लोडिंग क्षमता 150 किलोग्राम है। इसका चार्जर 60V, 7.5A Li एम्पीयर में का है।
स्कूटर की टॉप स्पीड 55km प्रतिघंटा है
स्कूटर की टॉप स्पीड 55 km प्रतिघंटा है। एक बार में पूरा चार्ज होने में यह 5 घंटे का समय लेता है। इसमें तीन डुअल-टोन बॉडी कलर्स हैं। स्कूटर में स्टोन ग्रे, आइवरी व्हाइट और इंडिगो ब्लू कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। Ampere Zeal EX इलेक्ट्रिक स्कूटर की मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में एक्स-शोरूम कीमत को 69,900 रुपये हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में इसकी कीमत 75,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके अलावा कंपनी के Ampere Magnus EX बाजार में शुरूआती कीमत 96,183 हजार रुपये एक्स शोरुम में उपलब्ध है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
6 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
7 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines