दिल्ली की सड़कों पर अक्सर आपने ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते। रेड जम्प करना, गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करना, हेलमेट में मोबाइल घुसा कर फ़ोन का इस्तेमाल करना, बिना हेलमेट के राइड करना और गलत तरीके से वाहन चलाना….ये सब रोजाना सड़कों पर देखना आम बात है।
लेकिन अब दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने या अनदेखा करने वालों की खैर नहीं…चालान के लिए लगाए जाने वाले कैमरे PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत लगाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली परिवहन विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस इन कैमरों को लगाने के लिए टेंडर जारी किया है।
500 जंक्शन पर ये कैमरे
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में 500 जंक्शन पर ये AI कैमरे लगाए जाएंगे और साल 2025 से इसकी शुरुआत होगी। पहले 50 जंक्शन से इसकी शुरूअआत होगी। सरकार का ये कैमरे लगाने का मकसद यही है कि हादसों में कमी लाना है।
इन AI कैमरों से मिले इनपुट को कलेक्ट करके विश्लेषण किया जाएगा, जिससे आगे की रणनीति बनाने में मदद मिल सके। लेवल चालान काटना ही इन कैमरों को लगाने का मकसद नहीं होगा। बल्कि इसमें बेहतर यातायात और हाई सेफ्टी लोगों को देना होगा।
ANPR से कटेगा चालान
सोर्स के मुताबिक लगाए जाने वाले ये कैमरे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) के जरिये गाड़ी के नंबर प्लेट को रीड करके चालान जनरेट करेगा। इतना ही नहीं, चालान के अलावा अगर कोई गाड़ी चोरी है या फिर वह पुराना हो गया है, यानी उसकी उम्र पूरी चुकी है तो सॉफ्टवेयर के जरिये अलर्ट भेजा जाएगा
सबसे बड़ी बात अगर कोई बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट के अंदर मोबाइल रखकर बात करता हुआ नजर आया तो भी कैमेरा उसे पकड़ लेगा। इसके अलावा अगर कोई फुटपाथ पर बाइक या स्कूटर चलाता हुआ पाया तो भी कैमरे की नजर से बाख नहीं पाएगा।
वहीं अगर ओई रेड लाइट जंप करेगा या बिना सीट बेल्ट गाड़ी ड्राइव करेगा येर हाई स्पीड से ड्राइविंग करेगा तो भी कैमरा उसका चालान करेगा। कार चलाने, तेज गति, दोपहिया पर तीन लोगों की सवारी और बिना हेलमेट जा रहे चालकों का भी चालान करेगा।
यह भी पढ़ें : 4.99 लाख रुपये कीमत, 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग, Tata की इस कार पर 65,000 का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
15 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
20 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
21 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
23 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines