हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नई Mahindra XUV 3X0 को मिल रहा क्रेजी रिस्पांस, लेकिन Nexon और Sonet के ये फीचर्स इसे दे रहे मात

Mahindra XUV 3X0 में 17 इंच के अलॉय व्हील और हाई पावर इंजन मिलता है। इस धाकड़ कार में CNG का ऑप्शन नहीं मिलता है। वहीं, Maruti Brezza में सीएनजी इंजन और हेडअप डिस्प्ले का फीचर दिया गया है।

विज्ञापन

Mahindra XUV 3X0 features details in hindi: महिंद्रा की नई डैशिंग लुक्स कार XUV 3X0 को बाजार में लोगों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग शोरूम पर इसके बारे में query कर रहे हैं, और करें भी क्यों न अपनी प्राइस कैप में इसमें फीचर्स ही ऐसे कुछ धाकड़ दिए हैं।

कार लवर्स को इसके धांसू फीचर्स और फ्रंट बोल्ड लुक पसंद आ रहा है। लोग अब इसे बाजार में इस सेगमेंट में पहले से मौजूद hyundai Venue, Kia Sonet और tata Nexon से कंपेयर कर रहे हैं। आइए आपको इस आर्टिकल में इन सभी गाड़ियों के फीचर्स के बारे में बताते हैं।

हाई पावर से पहाड़ों पर सरपट दौड़ेगी कार 

Mahindra XUV 3X0 शुरुआती कीमत 8.61 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का टॉप मॉडल 18.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। यह कंपनी की अपने सेगमेंट में हाई पावर कार है, जो खराब रास्तों में 130 bhp की पावर जनरेट करती है। इसके डीजल इंजन में 300 Nm का टॉर्क मिलता है, जिससे पहाड़ों या टूटी सड़कों पर कार आसानी से निकल जाती है।

Hyundai Venue और Kia Sonet को यह फीचर बनाता है खास

Mahindra XUV 3X0 की कार में पैनोरमिक सनरूफ मिलता है, ये सनरूफ सामान्य सनरूफ से साइज में थोड़ा बड़ा होता है। लेकिन इस कार में पावर्ड सीट्स नहीं है, इस फीचर से आप सीट के साइड में लगे एक बटन पर क्लिक कर उसे आगे-पीछे एडजस्ट कर सकते हैं, जबकि इस सेगमेंट की Hyundai Venue और Kia Sonet में यह फीचर मिलता है।

Venue और Sonet में पैडल शिफ्टर्स

महिंद्रा की कार में डुअल जोन एसी का फीचर मिलता है, ये फीचर लग्जरी कारों में होता है। यह कार 1.2 लीटर के इंजन पावर के साथ आती है, इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। लेकिन इसमें पैडल शिफ्टर्स का ऑप्शन नहीं है। इस फीचर से ड्राइवर स्टीयरिंग पर दिए एक बटन से ही गियर बदल सकते हैं। वहीं, Venue, Sonet, Nexon और Maruti Brezza के अलग-अलग वेरिएंट में यह फीचर मिलता है।

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा Swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें