आपकी बाइक को एक साल से ज्यादा हो गया, कंपनी की तरफ से मिलने वाली फ्री सर्विस और वारंटी भी पूरी हो चुकी है। अब ऐसे में आपको ऐसा क्या करना चाहिए ताकि आपकी बाइक सालों-साल नई जैसी रहे और इंजन में कभी कोई शिकायत भी ना आये। यहां हम आपको 3 ऐसी बातें बता रहे हैं, जिन्हें यदि आपने फॉलो कर लिया तो अपनी बाइक ब्रेक डाउन का शिकार नहीं होगी। इतना ही नहीं बाइक में छोटी-छोटी गड़बड़ भी आपको परेशान होने नहीं देगी। वारंटी के बाद कैसे रखें आपकी बाइक का ध्यान ? आइये जानते हैं…
लोकल जगह से सर्विस करवाने बचें
अक्सर देखने में आता है कि फ्री सर्विस और वारंटी खत्म होने के बाद लोग सीधा लोकल मैकेनिक को पकड़ लेते हैं। कई बार हो सकता है कि आपको बहुत अच्छा मैकेनिक मिल जाये, लेकिन ज्यादातर मामले में ऐसा होता नहीं है। लोग सस्ते के चक्कर में अनाड़ी मैकेनिक के संपर्क में आ जाते हैं और गाड़ी को बुरी तरह खराब करवा लेते हैं। इसलिए जब भी गाड़ी की सर्विस करवानी हो हमेशा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर ही जाएं, क्योंकि यहां आपको कुशल मैकेनिक और सभी पार्ट्स उपलब्ध होते हैं। भले ही सर्विस आपको थोड़ी महंगी पड़े, पर आपकी बाइक तो सही रहेगी।
यह भी पढ़ें: कार से भी ज्यादा पावरफुल हैं ये बाइक्स, कीमत कर देगी हैरान
रेगुलर सर्विस पर फोकस
अपनी बाइक के हिसाब से सर्विस करवाएं। याद रखें एक भी सर्विस अगर छूट गई तो इससे गाड़ी और इंजन दोनों को काफी नुकसान होता है। सर्विस का पूरा रिकॉर्ड रखें। किलोमीटर के हिसाब से सर्विस करवानी जरूरी है। सर्विस के समय आपको बताना होगा कि गाड़ी में क्या-क्या काम होना है। रेगुलर सर्विस वाली बाइक्स कभी ब्रेक डाउन का शिकार नहीं होती।
समय पर खराब पार्ट्स
अक्सर देखने में आता है कि लोग खराब पार्ट्स के साथ बाइक को खूब इस्तेमाल करते हैं। बाद में पता चलता है कि धीरे-धीरे सभी पार्ट्स खरब होने लग गये और जिनकी वजह से बाइक में बड़ा खराब आ जाता है। इसलिए जो भी पार्ट खराब हो गया तो तुरंत बदल दें। हर 1500-2000km पर इंजन Oil की जांच करवा लें और अगर जरूरत पड़े तो टॉप-अप या नया बदलवा लें। साथ ही साथ समय पर ब्रेक शू, चेन सेट, Oil फ़िल्टर, एयर फ़िल्टर और डिस्क ब्रेक Oil को जरूर चेक करें।
यह भी पढ़ें : टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन वाली कार खरीदने से पहले जानें इसके फायदे और नुकसान
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
12 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
14 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
16 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines