Best High Performance Motorcycles: एक तरह जहां देश में एंट्री लेवल बाइक की डिमांड खूब रहती है, वहीं दूसरी तरह हाई परफॉरमेंस बाइक्स के ग्राहकों की भी कोई कमी नहीं है। कुछ बाइक्स तो ऐसी हैं जिनकी कीमत कार से भी ज्यादा है और इंजन भी इतने पावरफुल हैं कि ड्राइविंग का एक अलग ही मजा है। ये बाइक्स लोकल राइड से ज्यादा हाईवे पर जबरदस्त प्रदर्शन करती हैं। अगर अभी एक ऐसी ही बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यहां हम आपको 5 बेस्ट ऑप्शन आपको दे रहे हैं…
होंडा CB650R एक जबरदस्त स्पोर्ट्स बाइक है जो कैफे डिजाइन के साथ आती है और इसका बोल्ड टैंक, राउंड LED हेडलाइट इसके लुक को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसमें ओपन स्टील फ्रेम की वजह से यह प्रीमियम फील देने में मदद करती है। इस बाइक में 649cc, इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया है जो 95 hp की पावर और 63 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में ड्यूल-चैनल ABS,ड्यूल डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। बाइक के सस्पेंशन खराब रास्तों पर यह बाइक जमकर चलती है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 9.20 लाख रुपये से शुरू होती है।
सुजुकी मोटरसाइकिल में हाल ही में GSX-8R मॉडल लॉन्च किया था। इस बाइक में 776cc का DOHC इंजन लगा है जो 83 hp की पावर और 78 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें इजी स्टार्ट की सुविधा मिलती है, जिससे आप बटन दबाकर स्टार्ट कर सकते हैं। इसमें LED हेडलाइट और सामने एक विंडस्क्रीन दी गई है। इसके फ्रंट और रियर में ABS के डिस्क ब्रेक दिए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (STCS) जैसी सुविधाएं हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 9.25 लाख रुपये से शुरू होती है।
ट्रायम्फ डेटोना 660 का डिजाइन आपको पसंद आएगा। इस बाइक में 660cc इनलाइन, 3-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 94 bhp की पावर और 69 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह एक जबरदस्त स्पोर्ट्स बाइक है। इसे ट्यूबलर स्टील फ्रेम पर बनाया है। बाइक में 17-इंच के कास्ट एल्युमीनियम अलॉय व्हील दिए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 3 राइडिंग मोड, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल की सुविधा मिलती है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 9.72 लाख रुपये से शुरू होती है।
कावासाकी की वर्सेस 650 एक बेहद आरामदायक बाइक है। इस बाइक से ऑफ रोडिंग की भी की जा सकती है। इसमें 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया है जो 66 bhp और 61 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स लगा है जिसकी मदद से राइड स्मूथ रहती है। सेफ्टी के लिए इस बाइक के फ्रंट में ड्यूल-डिस्क और पीछे सिंगल-डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल-चैनल ABS की सुविधा मिलती है। इस बाइक में 4.3-इंच की TFT डिस्प्ले मिलती है, इसके अलावा बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल दिया है।
Ducati Scrambler Icon Dark
डुकाटी की स्क्रैम्बलर आइकॉन डार्क एक शानदार बाइक है। इसमें ब्लैक-आउट इंजन, फ्रंट फोर्क्स और फ्रेम के साथ मैट ब्लैक पेंट स्कीम मिलती है। इस बाइक के फ्रंट में 18-इंच और रियर में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं साथ ही पिरेली MT 60 RS टायर्स दिए गए हैं। बाइक में 803cc का एयर/ऑयल-कूल्ड, L-ट्विन इंजन दिया है जो 73 bhp और 65 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। बाइक में 4.3-इंच का TFT डिस्प्ले दिया है, इसके अलावा इसमें 2 राइडिंग मोड, 4-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS मिलता है। इस बाइक की कीमत 9.97 लाख रुपये से शुरू होती है।