हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कार खरीदने के बाद शख्स ने बेटी के साथ शेयर की इमोशनल तस्वीर, Anand Mahindra ने भी किया उतना ही प्यारा रिएक्ट

विज्ञापन
Anand Mahindra

Anand Mahindra: हर कोई उम्मीद करता है कि उसके पास रहने के लिए एक अच्छा घर और घूमने के लिए एक अच्छी कार हो। लेकिन इन चीजों को पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।

हाल ही में एक शख्स ने नई Mahindra XUV 700 खरीदी और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। महिंद्रा और महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एसयूवी खरीदने वाले इस शख्स के ट्वीट को शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

अभी पढ़ें – 6 Airbags Cars in India: कम बजट में खरीदना चाहते हैं गजब की सेफ्टी, तो घर ले आएं कम बजट में ये 6-एयरबैग वाली कार

विज्ञापन

शख्स ने क्या ट्वीट किया था?

थोटा श्रीकांत नाम के इस शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि “मैंने यह कार कड़ी मेहनत के बाद खरीदी है। मेरी बेटी भी इस कार से बहुत खुश है। साथ ही उस शख्स ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में व्यक्ति खुद और उसकी कार को दिखाता है। दूसरी तस्वीर में आदमी की बेटी और एक नई कार दिखाई दे रही है।

Anand Mahindra ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब?

आनंद महिंद्रा ने श्रीकांत के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा कि “अपनी बेटी से कहिए कि उसने मेरा दिन बना दिया।”

विज्ञापन

अभी पढ़ें – हाथी बना यमराज! ड्राइवर ने बैक गियर में गाड़ी दौड़ाकर बचाई पर्यटकों की जान, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

Anand Mahindra के ट्वीट पर लाइक्स की बारिश

लोगों ने इस ट्वीट पर तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। महिंद्रा के ट्विटर को अब तक 14 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही इस ट्वीट को 448 लोगों ने रीट्वीट किया है। कई लोगों ने कमेंट्स में लिखा है कि वे इस फोटो को देखकर बहुत खुश हैं। कुछ ने कमेंट किया है कि यह बहुत ही खूबसूरत फोटो है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola