MG मोटर्स की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Comet EV को खरीदने के लिए आपको अपनी जेब अब थोड़ी ज्यादा ही ढीली करनी पड़ेगी। कंपनी ने इस कार की कीमत में इजाफा कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमेट ईवी की कीमत में 35,700 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। MG कॉमेट EV इसकी शुरुआती कीमत 6,99,800 लाख रुपये है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब कॉमेट की कीमत 7.35 लाख से शुरू होकर 9.84 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय बाजार में इसकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टाटा टियागो EV है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है।
MG Comet EV
MG Comet EV के फीचर्स
MG Comet EV एक प्योर इलेक्ट्रिक कार है जिसे GSEV प्लेटफॉर्म पर गया है। इसमें 55 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, 100 से ज्यादा वॉयस कमांड जैसे फीचर्स हैं। कार के साथ डिजिटल Key मिलती है। कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Dual-टोन इंटीरियर, वॉयस कमांड, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन दिया गया है।
Comet EV में 17.3kWh का लिथियम आयन बैटरी लगी है और इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 42 PS की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। ये कार सिंगल चार्ज में 230km की रेंज ऑफर करती है। 3.3kW के चार्जर से इसकी बैटरी को चार्ज होने में करीब 7 घंटे का समय लगता जबकि 5 घंटे में इसकी बैटरी तकरीबन 80% तक चार्ज हो जाती है। फ़ास्ट चाजिंग का ना होने इस कार का एक कमजोर पहलू भी है।
MG का BaaS प्रोग्राम
MG मोटर इंडिया ने एक खास बैटरी एज एज सर्विस’ (BaaS) प्रोग्राम, यानी बैटरी सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम पेश किया है जिसके तहत कॉमेट EV को 4.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ प्रति किलोमीटर बैटरी रेंटल भी देना होगा इस प्रोग्राम के तहत MG Comet EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है और इसके साथ ही बैटरी रेंटल के रूप में 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर भुगतान करना होगा। अब खास बात ये है कि 3 साल के बाद भी आपको एमजी की इलेक्ट्रिक कारों पर 60% एश्योर्ड बायबैक मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Tata Punch को छोड़ इस SUV पर टूट पड़े ग्राहक! इसमें लगा है सबसे ताकतवर इंजन
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 hr agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
2 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
18 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
20 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
22 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
23 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines