Tata Punch को छोड़ इस SUV पर टूट पड़े ग्राहक! इसमें लगा है सबसे ताकतवर इंजन

देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV’s की लिस्ट आ गई है । इस बार टाटा पंच से लेकर नेक्सन और फ्रोंक्स से भी आगे निकल गई है। मारुति की ब्रेजा बिक्री के मामले में फिर से चमक गई है।

Maruti Brezza

Maruti Brezza

विज्ञापन

मारुति सुजुकी ब्रेजा ने पिछले महीने 16,971 यूनिट्स की बिक्री की थी, जबकि पिछले साल कंपनी ने ब्रेजा की 17,063 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस बार बिक्री में 1% की ग्रोथ देखने को मिली है। फिर भी यह गाड़ी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। दूसरे नंबर पर Nexon ने अपनी जगह बनाई है। इस एसयूवी की पिछले महीने 15,457 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि 14,345 यूनिट्स की बिक्री कर फ्रोंक्स तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। इसके अलावा चौथे नंबर पर टाटा पंच में जगह बनाई है। पिछले महीने इस कार की 12,496 यूनिट्स की बिक्री हुई। तो वहीं 8,068 यूनिट्स की बिक्री करके किआ सॉनेट पांचवे नंबर पर है। आइये जानते हैं ब्रेजा के फीचर्स और कीमत के बारे में …

विज्ञापन

Maruti Brezza के टॉप फीचर्स

परफॉरमेंस के लिए मारुति सुजुकी ब्रेजा में  K-सीरीज का 1.5- डुअल जेट WT पेट्रोल  इंजन दिया गया है, जो स्मार्ट हाईब्रिट टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 103hp का पावर और 137Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

साथ ही यह 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। माइलेज की बात करें तो ब्रेजा का मैनुअल वैरिएंट 20.15 kmpl और ऑटोमैटिक वैरिएंट 19.80 kmpl का माइलेज देगा, जबकि CNG पर यह 25km की माइलेज ऑफर करती है।

इस एसयूवी में स्पेस काफी अच्छा है। 5 लोग आराम से इसमें बैठ सकते हैं। मल्टी इन्फॉर्मेशन देने वाला कैमरा है। इसमें 360 डिग्री कैमरा मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम, 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन

मारुति सुजुकी ब्रेजा में स्पेस अच्छा मिल जाता है और 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। यह गाड़ी हाइवे पर जमकर चलती है। सिटी ड्राइव में भी निराश होने का मौका नहीं देती। अगर आपका  बजट 10 लाख के आस-पास है तो आप ब्रेजा को चुन सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ