---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Porsche Panamera की इंडिया में एंट्री, जानें कब से मिलेगी डिलीवरी और कितनी है कीमत?

2024 Porsche Panamera में 8 स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स दिया गया है। कार में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है, यह कार सड़क पर 272 kmph की टॉप स्पीड देती है। कार में कम्फर्टेबल राइड के लिए एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम मिलता है।

---विज्ञापन---

2024 Porsche Panamera debut in India: नई Porsche Panamera शनिवार को इंडिया में पेश कर दी गई है। यह 1.7 करोड़ एक्स शोरूम प्राइस पर मिलेगी। कार में V6 2.9 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। बाजार में इसका मुकाबला Audi A7, Mercedes-Benz CLS-Class और BMW 8 सीरीज जैसी हाई क्लास कारों से होगा।

2024 Porsche Panamera में 353 hp का इंजन मिलेगा। यह कार महज 5 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। इस लग्जरी कार का इंजन 500 nm का टॉर्क जनरेट करेगा, जो इसे हाई स्पीड कार बनाता है। इस कार में वायरलेस चार्जिंग और सेफ्टी के लिए छह एयरबैग मिलते हैं।

---विज्ञापन---

हैवी सस्पेंशन पावर, 272 kmph की है टॉप स्पीड

2024 Porsche Panamera में 8 स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स दिया गया है। कार में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह कार सड़क पर 272 kmph की टॉप स्पीड देती है। इस कार में बेहद कम्फर्टेबल राइड के लिए एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट (PASM) दिया गया है, यह हाई क्लास सस्पेंशन एडैप्टिव एयर सस्पेंशन के साथ आता है, जिससे टूटी सड़कों पर कार के अंदर बैठे लोगों को झटके नहीं लगते हैं।

---विज्ञापन---

8 वे एडजस्टेबल इलेक्ट्रिक सीट्स

Porsche Panamera में 8 वे एडजस्टेबल इलेक्ट्रिक सीट्स दी गई हैं, जिससे लॉन्ग रूट पर राइड पोजिशन सही रखने में मदद मिलती है और थकान कम होती है। इसमें टचस्क्रीन स्क्रीन, स्टीयरिंग व्हील पर ड्राइविंग मोड सिलेक्ट का ऑप्शन दिया गया है। इसमें 12.3 इंच का HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलता है। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम,इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम मिलता है। इसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। इस ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल और रियर सीट पर एसी वेंट दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Maruti और Hyundai की 9 लाख से कम कीमत वाली यह कारें है बेस्ट, 30 की माइलेज और शानदार फीचर्स

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Hyundai का नया दांव, लेकर आया Mercedes GLC और Audi Q5 की टक्कर की कार, जानें कब होगी लॉन्च?

---विज्ञापन---
First published on: May 04, 2024 07:24 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola