पूरी फैमिली के लिए आ रही है 7 सीटर Maruti Grand Vitara, हुंडई की इस कार से होगा मुकाबला

मारुति सुजुकी Grand Vitara काफी लोकप्रिय एसयूवी है। भारत में इसे खूब पसंद किया जाता है। लेकिन अब कंपनी इसका 7 सीटर मॉडल लेकर आ रही है। सेफ्टी के लिए विटारा 7-सीटर में पैसेंजर की सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

grand vitara
विज्ञापन

फैमिली को ध्यान में रखते हुए मारुति सुजुकी अब अपनी पॉपुलर एसयूवी Grand Vitara का 7 सीटर मॉडल लेकर आ रही है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हाल ही में Grand Vitara के 7-सीटर वर्जन को टेस्टिंग के दौरान भारत में देखा गया है, जिसे देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल के अंत तक ग्रैंड विटारा का 7 सीटर मॉडल लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा मॉडल केवल 5 सीटर में उपलब्ध है। आइए जानते हैं कि आगामी Grand Vitara 7-सीटर में क्या कुछ देखने के लिए मिलेगा।

डिजाइन में नयापन

Maruti Grand Vitara 7-सीटर के बाहरी डिजाइन में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है। यह मौजूदा 5 सीटर से थोड़ा अलग हो सकता है। इसमें स्लीक LED DRL के साथ हेडलाइट्स देखने को मिलेंगी। इसमें स्लीक टेल लाइट्स कनेक्टेड मिल सकता है। इसके आगे और पीछे के बंपर को फिर से डिजाइन किया जा सकता है, जिससे यह पहले से ज्यादा बोल्स नजर आएगी। इंटीरियर की बात करें तो नये मॉडल में नया डैशबोर्ड देखने को मिलेगा।

Advertisment

वहीं, फीचर्स के रूप में 10.25-इंच टचस्क्रीन और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), वायरलेस फोन चार्जर और ऑटो एसी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

कब होगी लॉन्च ?

सेफ्टी के लिए विटारा 7-सीटर में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और 360-डिग्री कैमरा और डवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इंजन की बात करें तो Grand Vitara 7-सीटर में भी वही इंजन मिल सकता है जो मौजूदा 5 सीटर मॉडल को पावर देता है।  इस साल के अंत तक नया मॉडल लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत12-14 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। Hyundai Alcazar से इसका सीधा मुकाबला होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ