7 Seater Cars: कार खरीदते समय अक्सर लोग सीटों के ऊपर जरूर ध्यान देते हैं। वहीं अगर फैमिली के लिए इसे खरीद रहे हो तो लोग अधिक से अधिक जगह की डिमांड करते हैं। देश में अलग-अलग मशहूर कंपनियों की 7 सीटर कार्स उपलब्ध हैं। सभी की कीमत में लाखों रुपये अंतर होने के कारण लोग ये तय नहीं कर पाते हैं कि इनमें बेहतर कौन है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ कारों की कीमत फीचर्स के मुकाबले बहुत ज्यादा होती है, इसी वजह से लोग इसी नहीं खरीदते हैं।
10 लाख रुपये से भी कम बजट होने के बावजूद आप एक बेहतरीन 7 सीटर फैमिली कार खरीद सकते हैं। इनमें मारुति सुजुकी, महिंद्रा और Renault शामिल हैं।
ये है भारत की सबसे कम कीमत वाली 7 सीटर कार
आमतौर पर 7 सीटर कारों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये से ज्यादा ही होती है। लेकिन इससे कम कीमत में भी कई कारें उपलब्ध हैं। हमारे देश की सबसे कम कीमत वाली 7 सीटर कारों की लिस्ट में Renault Triber शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत 5.92 लाख और टॉप वेरिएंट 8.51 लाख रुपये की है। 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन पर ये 72 पीएस की पावर के साथ अधिकतम 96 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इसे 5 मैनुअल और एएमटी स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें: Royal Enfield की सवारी का सपना होगा सच, जानें क्या है रेंटल प्रोग्राम
ये है सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 7 सीटर कार
मारुति सुजुकी की बहुत सारी सफल कार्स सड़कों पर चलती है। इनमें 5 और 7 सीटर शामिल हैं। Maruti Suzuki Ertiga की गिनती देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कारों की लिस्ट में होती है। इसकी शुरुआती कीमत 8.35 लाख और टॉप मॉडल 12.79 लाख रुपये की है। 1.5L पेट्रोल इंजन पर ये 103 PS की पावर और 137 NM का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। 7 इंच टच स्क्रीन डिस्प्ले पर आराम से गूगल मैप देख सकते हैं।
ये है महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर
महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कारों की लिस्ट में Bolero शामिल है। इसे खरीदने के लिए आपको कम से कम 9.53 लाख रुपये खर्च करने होंगे। वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 10.48 लाख रुपये है। यह एक डीजल इंजन कार है। ये 75 PS कि पावर पर अधिकतम 210 NM का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। AUX और USB कनेक्टिविटी फीचर के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट कर डिस्प्ले को कंट्रोल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines