हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Upcoming Cars 2026: दिवाली से पहले लॉन्च होंगी 6 नई SUV, EV-Hybrid तक लिस्ट में शामिल, जानें कीमत-फीचर्स की पूरी डिटेल

दिवाली से पहले नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. ऑटो कंपनियां फेस्टिव सीजन से पहले 6 दमदार SUV लॉन्च करने की तैयारी में हैं. यहां जानते हैं कौन-सी गाड़ियां लॉन्च में शामिल हैं.

विज्ञापन
फेस्टिव सीजन के पहले लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां. (Image Credit- AI)

दिवाली का त्योहार ऑटो कंपनियों के लिए काफी अहम माना जाता है क्योंकि इस दौरान लोग बड़ी संख्या में नई कार और SUV खरीदते हैं. इसे वजह से कंपनियां भी फेस्टिव सीजन से पहले अपने नए मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी करती हैं. 2026 में भी यह सिलसिला जारी रहने वाला है. इस बार दिवाली से पहले 6 दमदार SUV लॉन्च होने जा रही हैं. खास बात ये है कि इस लिस्ट में पेट्रोल, डीजल के साथ इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मॉडल भी शामिल हैं.

फेस्टिव सीजन के पहले एंट्री लेंगी ये गाड़ियां

Kia Sorento

Kia Sorento 4 सितंबर 2026 को शोरूम में आएगी. इसकी शुरुआती कीमत करीब 30 लाख रुपये होने का अनुमान है. यह SUV Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और Volkswagen Tayron को टक्कर देगी. इसमें 1.6L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 2.0L डीजल इंजन के साथ AWD का विकल्प मिल सकत है. कंपनी के ऑफिशियल टीजर से यह भी कन्फर्म हुआ है कि Sorento में Kia का AI असिस्टेंट मिलेगा.

MG Hector Tomahawk EV

JSW MG Motor India 26 अगस्त 2026 को Hector Tomahawk 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV पेश करेगी. इसकी कीमत 18 लाख से 25 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. यह Mahindra XEV 9S और Kia Carens Clavis EV को टक्कर देगी. SUV नए ADAPT आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी और इसमें  69.2kWh बैटरी पैक के साथ 201bhp की इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है. CLTC के अनुसार इसकी रेंज 530km तक होने की संभावना है.

विज्ञापन

Hyundai की नई SUV

Hyundai Bayon पर आधारित नई SUV मिडसाइज सेंगमेंट में कंपनी की दूरी पेशकश होगी. यह Maruti Victoris को टक्कर देगी और  Hyundai के पोर्टफोलियो में Venue और Creta के बीच जगह बनाएगी. इसके क्रेटा का साथ बेचा जाएगा.

ये भी पढ़ें-भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कारें, 1 लीटर पट्रोल में मिलेगी 28 किमी तक की रेंज!

विज्ञापन

Tata Safari EV

Tata Safari EV को 2026 के दिवाली सीजन में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इसके लॉन्च की पुष्टि कर दी है. यह टाटा की नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV होगी और Mahindra XEV 9S से मुकाबला करेगी. इसके पावरट्रेन की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें Harrier EV वाले 65kWh और 75kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है.

Jetour J2

Jetour J2 भारत में JSW Motors की एक स्वतंत्र कार निर्माता के तौर पर पहली पेशकश होगी. कुछ ग्लोबल मार्केट में यह 156bhp वाले 1.5L डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है. इसमें डुअल मोटर और और 26.7kWh बैटरी पैक मिलता है.

विज्ञापन

Renault Duster Hybrid

Renault Duster Hybrid भी दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकती है. खासबात ये है कि बाजार में आने से पहले ही इसका बैच बिक चुका है. इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 2 इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh बैटरी पैक मिलेगा. Renault के अनुसार Duster Hybrid शहर में 80 प्रतिशत तक ड्राइविंग EV मोड में कर सकती है.

ये भी पढ़ें- 24 अगस्त को एंट्री लेगी नई Bajaj Pulsar, नए इंजन से लेकर TFT तक, जानें क्या बदलेगा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola