स्कूटर चलाते समय करें ये 5 काम, माइलेज तो बढ़ेगी ही इंजन भी रहेगा दुरुस्त

अगर आप भी अपने पुराने स्कूटर के खराब प्रदर्शन से परेशान हैं तो यहां हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करते हुए आप अपनी स्कूटर की माइलेज को बढ़ा सकते हैं। यही नहीं इन टिप्स के जरिए आप अपनी स्कूटर के इंजन को भी बेहतर बना सकते हैं।

Scooter_320e3f

इस समय देश में स्कूटर की डिमांड खूब देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां एक नया स्कूटर बढ़िया परफॉरमेंस और बेहतर माइलेज देता है। वहीं जैसे-जैसे ये स्कूटर पूराना होता जाता है,उसकी एवरेज से लेकर परफॉरमेंस में कमी आने लगती है। अगर आप भी अपने पुराने स्कूटर के खराब प्रदर्शन से परेशान हैं तो यहां हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करते हुए आप अपनी स्कूटर  की माइलेज को बढ़ा सकते हैं। यही नहीं इन टिप्स के जरिए आप अपनी स्कूटर  के इंजन को भी बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं…

  1. तेज धूप में स्कूटर पार्क ना करें

स्कूटर  की माइलेज को बेहतर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक आदत सुधारनी होगी। अगर आप अपने स्कूटर  को डायरेक्ट धूप में खड़ा करते हैं तो ऐसा करना तुरंत बंद कर दें। क्योंकि तेज धूप पड़ने से स्कूटर  कीगर्म हो जाता है। इस वजह से स्कूटर  की माइलेज पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि अपनी स्कूटर  को छांव में खड़ा करें।

  1. रेड लाइट पर ध्यान दें

जब आप स्कूटर  लेकर घर से निकलते हैं तो कई बार ट्रैफिक का सामना करना पड़ जाता है। इसके अलावा रेड लाइट पर अपनी स्कूटर  को बंद  कर दें। ऐसा करने से फ्यूल की खपत कम होगी और माइलेज बेहतर बनी रहेगी।

  1. स्पीड का रखें ध्यान

अक्सर देखा जाता है कि यंगस्टर्स स्कूटर  बहुत तेज स्पीड में चलाते हैं। वहीं स्कूटर  को रोकने के लिए अचानक से ब्रेक लगा देते हैं। शायद आपको नहीं पता है लेकिन ऐसा करने से फ्यूल की खपत होती है। वहीं अगर आप स्कूटर  को धीमी स्पीड में चलाते हैं तो इंजन पर कम प्रेशर पड़ेगा और स्कूटर  की माइलेज भी बढ़ेगी।

  1. टायर प्रेशर नजरअंदाज न करें

कई बार लोग स्कूटर  चलाते वक्त टायर प्रेशर को नजरअंदाज कर देते हैं। स्कूटर  के दोनों  टायर्स में हवा कम हो या ज्यादा इस बात पर ध्यान दिए बिना ही राइड पर निकल पड़ते हैं। इसलिए कोशिश करें कि अपनी स्कूटर  के टायर्स  में एयर  प्रेशर को उतना ही मेंटेन रखें जितना आपको कंपनी ने सुझाया है। ऐसा करने से स्कूटर  की माइलेज हमेशा बेहतर बनी रहेगी।

  1. समय पर सर्विस कराना जरूरी

एक गलती जो अक्सर देखने को मिलती है कि लोग स्कूटर  का इतेमाल तो खूब करते हैं लेकिन, समय पर सर्विस नहीं करवाते। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो फौरन अपनी आदत को बदल डालें। स्कूटर की टाइम पर सर्विस कराने से इंजन परफेक्ट बना रहता है। वहीं परफॉर्मेंस अच्छी रहती है। साथ में माइलेज भी बेहतर होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ