MG Windsor EV Pro: डिजाइन से लेकर स्पेस में दम! जानें कैसी है परफॉरमेंस

MG Windsor EV Pro हाल ही में आई है और इसमें बड़ा बैटरी पैक मिलता है। सिंगल चार्ज में 449 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। आखिर कैसी है इसकी परफॉरमेंस ? और क्या यह वाकई दमदार है, आइये जानते हैं।

MG Windsor ev pro drive
विज्ञापन

MG Motor की Windsor EV Pro आ चुकी जो अब बड़े बैटरी पैक से लैस है। सिंगल चार्ज में 449 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। इस गाड़ी ने टाटा पंच, टाटा नेक्सॉन और हुंडई क्रेटा EV तक की हालत खराब कर रखी है। हमें नई Windsor EV Pro को टेस्ट करने का मौका मिला। इस गाड़ी को हर तरह से रास्तों पर हमें चलाकर कर देखा। Windsor EV पहले भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। और अब इसका नया अवतार भी एक दम तैयार है ग्राहकों का दिल जितने के लिए। लगातार इस को बुकिंग मिल रही हैं। आइये जानते हैं आखिर कैसी नई  Windsor EV Pro की परफॉरमेंस…

डिजाइन, स्पेस और  फीचर्स

Advertisment

नई Windsor EV Pro के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया। लेकिन अब इसमें एक बड़ा बैटरी पैक शामिल कर दिया गया है। कार के व्हील को हेक्टर के अलॉय व्हील वाला लुक दिया गया है। गाड़ी में स्पेस की कोई कमी नहीं है। इसमें 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं । इसके अलावा इसमें बूट स्पेस भी अच्छा दिया हैऔर काफी सामान आप यहां आप काफी आमान रख सकते हैं । लेकिन बड़ा बैटरी होने की वजह से बूट स्पीड जरूर थोड़ा सा कम हुआ है ।

बैटरी, रेंज और परफॉरमेंस

नई एमजी विंडसर प्रो में 52.9 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। जो सिंगक चार्ज में 449 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। जो लोग EV लम्बी दूरी चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। इस गाड़ी की हैंडलिंग और राइड क्वालिटी काफी बेहतर रही है। फन ड्राइव से हाई स्पीड में यह काफी बढ़िया प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन

बढ़िया  सेफ्टी फीचर्स

JSW MG Windsor Pro EV में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, EPS, आल डिस्‍क ब्रेक, रेन सेंसिंग वाइपर, फॉलो मी हेडलैंप, एलईडी कॉर्नरिंग लाइट और सीट बेल्‍ट रिमाइंडर जैसे कई फीचर्स के साथ ही Level 2 ADAS को भी दिया गया है। ADAS के साथ ही इसमें 12 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी कीमत 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम ) है। डिजाइन से लेकर स्पेस और रेंज के मामले में यह काफी बेहतर है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ