Car Guide in Summer: इन देश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। तेज गर्मी की वजह से गाड़ियां भी ब्रेक डाउन का शिकार हो रही हैं। यहां तक की गाड़ियों में आग लगने की भी खबरें सामने आ रही है। अब चाहे गर्मी हो या सर्दी…काम तो किसी का रुकता नहीं है। अगर आपका ज्यादा समय कार में भी गुजरता है तो यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं जो आपके सफ़र को सुरक्षित बना सकते हैं।
अग्निशामक है बेहद जरूरी
आजकल जिस तरह कारों में आग लगे की घटनाएं सामने आ रही हैं उसे देखते हुए तो हर कार में एक अग्निशामक रखना जरूरी है। सफ़र के दौरान यदि गलती से कार में आग लग जाए तो यह आग बुझाने में काफी असरदार है। कार में लगने वाला अग्निशामक बेहद छोटे साइज़ का भी आता है जिसकी वजह से इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसे आप अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं।इस अमेजन पर यह आपको मात्र 107रुपये की कीमत में मिल जाएगा ।
जंपर केबल
कई बार हम गाड़ी पार्क करने के बाद हेडलाइट ऑन छोड़ देते हैं और जब वापस आते हैं तो कार स्टार्ट ही नहीं हो पाती क्योंकि बैटरी डाउन हो जाती है। ऐसे में जंपर केबल की मदद से किसी भी कार की बैटरी से अपनी कार की बैटरी को थोड़ा चार्ज कर सकते हैं। इसलिए हमेशा कार में जंपर केबल जरूर रखें। आजकल पावर बैंक टाइप की जंपर केबल भी मिलने लगे हैं। Jumper Cable की कीमत 700 रुपये से शुरू हो जाती है।
एक्स्ट्रा Key
अगर आप कार से लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं तो अपने साथ एक एक्स्ट्रा key जरूर साथ रखें। अक्सर देखने में आता है कि जल्दबाजी में गाड़ी चाभी (Key) कार में यह जाती है और बाहर से कार को बंद कर देते हैं जिसकी वजह से बड़ी दिक्कत जिसकी वजह से बड़ी दिक्कत उठानी पड़ती हैं। ऐसे में एक एक्स्ट्रा चाबी हमेशा अपनी जेब में भी रखें।
सेफ्टी विंडो हमर
कार में हमेशा एक सेफ्टी विंडो हमर जरूर रखें, यह छोटा का प्रोडक्ट आपके बेहद काम आ सकता है, इसमें सीट बेल्ट कटर भी है दुर्घटना के दौरान अगर आप कार में फंस गये तो इसकी मदद से कार के शीशे को तोड़ सकते हैं साथ सीट बेल्ट को काट सकते हैं अमेजन पर इसकी कीमत 269 रुपये है।
फर्स्ट एड बॉक्स
वैसे तो हर कर में फर्स्ट एड बॉक्स होता ही है लेकिन कोई जल्दी से उसे इस्तेमाल नहीं करता और रखा-रखा वह खराब हो जाता है। इसलिए एक अच्छा फर्स्ट एड बॉक्स जरूर रखने जिसमें सभी जरूरत की दवाइयां हो। सफ़र के दौरान ये बॉक्स आपके काम आ सकता है।
यह भी पढ़ें: Tata Punch Facelift: नई टाटा पंच जल्द होगी लॉन्च! कीमत में हो सकता है बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
5 mins agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 hr ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines