Tata Punch facelift: नई टाटा पंच जल्द होगी लॉन्च! कीमत में हो सकता है बड़ा बदलाव

New Tata Punch: टाटा की एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच अब नए अवतार में लॉन्च होने जा रही है। सोर्स के मुताबिक इस बार यह एक नए चेहरे के साथ आ सकती है और इसमें कई नए फीचर्स को भी शामिल किया जायेगा। लेकिन इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है।

tata punch 2024

All New Tata Punch: टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है। यह 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है, इसकी कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए इसमें पेट्रोल, CNG और EV का ऑप्शन दिया हुआ है। यही कारण है कि पंच सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब कंपनी पंच का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। नए मॉडल में कई बड़े बदलावों की उम्मीद है। क्योंकि डिजाइन के मामले में तो यह अभी भी बहुत अच्छी नहीं मानी जाती।

विज्ञापन

फेसलिफ्ट की तैयारी

विज्ञापन

सोर्स के मुताबिक टाटा इस बार नई फेसलिफ्ट पंच में कई बड़े बदलाव कर सकती है। लेकिन सभी बदलाव इसके पेट्रोल मॉडल में ही होंगे, EV वर्जन में फिलहाल कुछ करने की जरूरत नहीं है। पंच फेसलिफ्ट के फ्रंट में नई ग्रिल, नई हेडलाइट्स के एलईडी डीआरएल,नया बोनट और नया बम्पर दिया जाएगा।

नहीं होगा इंजन में बदलाव

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई फेसलिफ्ट पंच के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। मौजूदा मॉडल में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 86 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT ट्रांसमिशन की सुविधा देता है।

Tata Punch, suv cars, Tata Tiago, cng cars, cars under 8 lakhs

विज्ञापन

मिल सकते हैं नए फीचर्स

नई पंच फेसलिफ्ट में 10.25 का मीटर कंसोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटिड सीटें,  ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल और सनरूफ जैसे फीचर्स मिल होंगे। सेफ्टी फीचर्स के लिए इसमें 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग को दिया जा सकता है।

विज्ञापन

महंगी होगी नई पंच ?

इस समय मौजूदा टाटा पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये से लेकर 10.20 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन नये मॉडल की कीमत में करीब 20 हजार रुपये या इससे भी ज्यादा की बढ़ोतरी की जा सकती है। नई पंच नइस साल फेस्टिव सीजन तक आ सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ