Bike Buying Tips: नई बाइक खरीदने समय ज्यादातर लोग उसका डिजाइन, माइलेज और कीमत देखकर ही फैसला कर लेते हैं. लेकिन आज ही मॉर्डन बाइक्स सिर्फ अच्छे लुक और बेहतर माइलेज तक सीमित नहीं है. अब इनमें कई एडवांस टेक्नोलॉजी भी मिलने लगी हैं, राइज को ज्यादा सेफ,आरामदायक और बेहतर बनाती है. अगर आप नई बाइक्स खरीदने को तैयारी कर रहे हैं, तो इन फीचर्स पर जरूर ध्यान दें.
सुरक्षित ब्रेकिंग के लिए सबसे जरूरी- ABS
ABS (Anti-lock Braking System) आज के सबसे अहम सेफ्टी टेक्नोलॉजी में से एक है अचानक ब्रेक लगाने पर ये सिस्टम पहियों को लॉनक होने से बचाता है, जिससे बाइक का संतुलन बना रहता है और फिसलने का खतरा काम हो जाता है.125 सीसी से ऊपर की कई बाइक्स में डुअल-चैनल ABS मिलता है. अगर आपका बजट है तो डुअल-चैनल ABS वाली बाइक चुनना बेहतर रहता है.
फिसलन वाली सड़क पर बढ़ाता है सुरक्षा- Traction Control System
अब कई मिड-रेंज और प्रीमियम बाइक्स में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्सटम भी दिया जा रहा है. ये फीचर बारिश या फिसल वाली सड़क पर टायर की ग्रिप बनाए रखने में मदद करता है. अगर पीछे का पहिया जरूरत से ज्यादा घूमने लगता है, तो ये सिस्टन इंजन की पावर को कंट्रोल कर देते हैं. इससे बाइक पर कंट्रोल बनाए रखना आसान होता है.जो लोग लंबी दूरी तय करते हैं या अलग-अलग मौसम में बाइक चलाते हैं, उनके लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित होता है.
Bluetooth Connectivity और Smart Console
आजकल कई बाइक्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ब्लूटुथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है. फोन को बाइक से कनेक्ट करने पर कॉल अलर्ट, SMS नोटिफिकेश, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और राइड से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki का ग्राहकों को बड़ा झटका! अगस्त से महंगी होंगी कंपनी की कारें, इतनी बढ़ेगी कीमत
LED Lighting और DRLs भी हैं जरूरी
नई बाइक खरीदते समय ये भी जरूर देखें कि उसमें एलईडी हेडलाइट. टेललाइट और DRLs (Daytime Running Lights) दिए गए हैं या नहीं. एलईडी लाइट्स सामान्य हैलोजन लाइट्स की तुलना में ज्यादा रोशनी देती हैं कम बिजली खर्च करती हैं और इनकी लाइफ भी ज्यादा होती है. DRLs दिन के समय भी आपकी बाइक को दूसरे वाहन चालकों के लिए आसानी से दिखाई देने में मदद करते हैं.
Ride Modes और Assist & Slipper Clutch
आजकल की नई बाइक्स में अलग-अलग राइड मोड्स दिए जाते हैं. जैसे- ईको (Eco), रेन (Rain), रोड (Road) और स्पोर्ट्स. इनकी मदद से आप सड़क और मौसम के हिसाब से बाइक की परफॉर्मेंस बदल सकते हैं. इसके अलावा असिस्ट एंड स्लिपर क्लच भी बेहद उपयोगी फीचर है.यह क्लच को हल्का बनाता है, जिससे ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाने पर हाथ कम थकता है.
ये भी पढ़ें- ट्रैफिक नियमों में होने जा रहे बड़े बदलाव! अब हर गलती पर नहीं कटेगा चालान, जानिए सरकार का नया प्लान
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
6 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
10 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines