हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हाईवे या पहाड़ हर जगह हादसे का खतरा कम करेंगे कार ये 5 सेफ्टी फीचर्स, खरीदने के पहले देखें आपकी गाड़ी में हैं या नहीं

नई कार खरीदते समय सिर्फ डिजाइन, इंजन और माइलेज देखना काफी नहीं है, सेफ्टी फीचर्स भी देखना जरूरी है, जो आजकल आपकी सुरक्षा के लिए हर कार में जरूरी हैं.

विज्ञापन
हादसे का खतरा कम करेंगे कार ये 5 सेफ्टी फीचर्स. (Photo-AI)

नई कार खरीदना हर किसी का सपना होता है लेकिन साथ ही हर व्यक्ति ये चाहता है कि वो जिस कार में सफर कर रहा है वो उनती ही सुरक्षित हो. साथ ही उसमें ऐसे फीचर्स हो जो मुश्किल हालात में आपकी और आपके परिवार की जान बचाने में जरूरी हो. इसलिए नई कार खरीदने से पहले सिर्फ डिजाइन या कीमत ही नहीं, बल्कि उसमें मिलने वाले जरूरी सेफ्टी फीचर्स को भी जरूर देख लें. यहां हम आपको कुछ ऐसे सेफ्टी फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं, जो हर नई कार में होना ही चाहिए.

ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)

ABS का कार सबसे जरूरी सेफ्टी फीचर माना जाता है. अगर अचानाक ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ जाए तो ये सिस्टम पहियों को लॉक होने से बचाता है. इससे फिसलने के चांसेज कम हो जाते हैं और ड्राइवर का स्टीयरिंग पर कंट्रोल बना रहता है. खासकर बारिश या फिसलन वाली सड़क पर यह फीचर काफी मददगार साबित होता है.

क्रूज कंट्रोल (Cruise Control)

अगर आपर अक्सर हाईवे या लंबी दूरी का सफर करते हैं, तो क्रूज कंट्रोल आपके काफी काम आ सकता है. इस फीचर की मदद से कार तय की गई स्पीड पर अपने आप चलती रहती है और बार-बार एक्सीलरेटर दबाने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे ड्राइवर की थकान कम होती है और लंबा सफर भी आरामदायत हो जाता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अब हर साल नहीं बनवाना होगा PUC? BS6 कार मालिकों को मिल सकती है बड़ी राहत, सरकार ला रही नया नियम

हिल होल्ड असिस्ट (Hill Hold Assist)

पहाड़ी इलाकों या चढ़ाई वाले रास्तो पर हिल होल्ड असिस्ट बहुत यूजफुल फीचर है. जब आप ढलान या चढ़ाई पर कार रोकने के बाद दोबारा आगे बढ़ते हैं तो ये सिस्टम कुछ कुछ सेकंड तक ब्रेक लगाए रखता है. इससे कार पीछे की ओर नहीं लुढ़कती और ड्राइवर आसानी से गाड़ी आगे बढ़ा सकता है.

विज्ञापन

रियर कैमरा (Rear Camera) और पर्किंग सेंसर्स 

भीड़भाड़ वाली जगह या छोटी पार्किंग में कार पार्क करना कई लोगों के लिए आसान नहीं होता. ऐसे में रियर कैमरा और पार्किंग सेंसर काफी मदद करते हैं. ये पीछे का साफ दृश्य दिखाते हैं और किसी के करीब पहुंचने पर अलर्ट भी देते हैं. इससे पार्किंग करना आसान होने के साथ-साथ ज्यादा सेफ भी हो जाता है.

ESC (Electronic Stability Control)

इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल यानी ESC तेज स्पीड में कार का बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है. अगर सड़क फिसलन भरी हो या अचानक मोड़ लेना पड़े, तो सिस्टम जरूरत के हिसाब से ब्रेक लगाकर अपने सिस्टम को कंट्रोल करता है. 

विज्ञापन

अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन सभी फीचर्स जरूर चेंक कर लें. ये फीचर्स सिर्फ ड्राइविंग को आसान नहीं बनाते, सफर को सेफ भी बनाते हैं.

ये भी पढ़ें- बारिश में कार हो गई स्टार्ट बंद? मैकेनिक बुलाने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola