Year End Car Discounts: फेस्टिव सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन अभी भी गाड़ियों पर मिलने वाला डिस्काउंट जारी है। इस बार डिस्काउंट बहुत ज्यादा दिया जा रहा है। जबकि बीते साल या उससे पहले इतना डिस्काउंट कभी नहीं मिला। सोर्स के मुताबिक भारत में मौजूदा कार निर्माताओं ने डीलर्स के पास मौजूद स्टॉक को क्लियर करने के लिए कैश डिस्काउंट और विभिन्न उपहार देना जारी रखने का निर्णय लिया है। कंपनियों ने नवंबर में लगभग 3.25-3.30 लाख गाड़ियां डीलर्स को भेजी हैं, जबकि आंकड़ों की मानें तो, इस महीने के पहले 20 दिनों के दौरान केवल 1.75 लाख से अधिक बिक्री हुई है।
सिर दर्द बन रहा है गाड़ियों का स्टॉक
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की रिपोर्ट के अनुसार, कार कंपनियों ने थोक बिक्री में ग्रोथ जारी रखी है। इससे देश के खुदरा विक्रेताओं को इस महीने की शुरुआत में 75-80-दिन की इन्वेंट्री के साथ 75,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसे में पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए साल के अंत में ज्यादा डिस्काउंट ही एक मात्र रास्ता बचा है, यही कारण है कि डीलर्स साल के अंत में ज्यादा डिस्काउंट देने के लिए मजबूर हुए हैं।
30% तक का मिलेगा डिस्काउंट
FADA के एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया कि ग्राहक 31 दिसंबर तक डीलरशिप पर ज्यादातर कारों की एक्स-शोरूम कीमत पर 20-30% तक का डिस्काउंट की उम्मीद कर सकते हैं। मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, होंडा कार्स इंडिया, जीप, स्कोडा फॉक्सवैगन और जीप की कारों पर लाखों का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Skoda Slavia पर 2.50 लाख का Discount
स्कोडा ने अपनी सेडान कार स्लाविया पर इस महीने (नवंबर, 2024) काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , स्टैंडर्ड डुअल फ्रंट एयरबैग से लैस Skoda Slavia के पुराने मॉडल पर करीब 2.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि स्टैंडर्ड 6-एयरबैग वाली स्लाविया पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट भी शामिल है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
Maruti swift पर आया 84,000 का डिस्काउंट
इस महीने मारुति स्विफ्ट पेट्रोल-ऑटोमैटिक (ZXI & ZXI Plus) पर पूरे 84,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसमें कैश डिस्काउंट 50,000 रुपये का है। जबकि एडिशनल डिस्काउंट 19,000 रुपये का है। साथ ही एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपये का शामिल है। इसके अलावा स्विफ्ट पेट्रोल-ऑटोमैटिक (VXI & VXI (O) पर 59,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा स्विफ्ट पेट्रोल-मैन्युअल (ZXI & ZXI Plus) पर 79,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रह है। इतना ही नहीं स्विफ्ट पेट्रोल-मैनुअल (VXI & VXI (O) 54,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है,जबकि स्विफ्ट पेट्रोल-मैनुअल (LXI) पर 44,000रुपये के डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।
Kia Seltos पर 2 लाख का डिस्काउंट
नवंबर के इस महीने में Kia Seltos पर पूरे 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह डिस्काउंट चुनिंदा वेरिएंट्स पर ही ऑफर किए जा रहे हैं। इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 10.90 लाख रुपये से लेकर 20.45 लाख रुपये तक जाती है। सेल्टॉस में फीचर्स को काफी बढ़िया हैं लेकिन इसके डिजाइन में अच्छा फील नहीं है। परफॉरमेंस के मामले में भी यह इम्प्रेस नहीं करती।
Kia Carens पर 95,000 का डिस्काउंट
Kia Carens पर इस समय 95,000 रुपये तक का डिस्काउंट डीलरशिप लेवल पर मिल रहा है। Carens एक 7 सीटर MPV है। इसकी कीमत 10.52 लाख रुपये से लेकर 19.94 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप इस तीनों गाड़ियों को खरीदने की सोच रहे तो Kia शो-रूम से संपर्क करें। इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि ये सभी ऑफर्स सिर्फ इस महीने तक है, या फिर स्टॉक रहने तक।
यह भी पढ़ें: Toyota Innova Crysta पर कम हुआ Waiting Period, अब इतने समय में मिलेगी डिलीवरी
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines