Toyota Innova Crysta पर कम हुआ Waiting Period, अब इतने समय में मिलेगी डिलीवरी

अगर आप Toyota Innova Crysta खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज़ है। अब इस गाड़ी के लिए आपको लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अब Waiting Period 2-3 महीने का ही रह गया है।

Toyota
विज्ञापन

Toyota Innova Crysta देश में खूब पसंद की जाती है। लम्बी दूरी के लिए इसे खरीदा जाता है। टोयोटा की यह सबसे बेहतरीन MPV है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का Waiting Period अब 2-3 महीने का हो गया है। इस बात की जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर दी गई है। जबकि इसे पहले इस गाड़ी पर 3 महीने से ज्यादा का इंतजार ग्राहकों को करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं इस साल जुलाई में इस गाड़ी पर करीब 5 महीने तक की वेटिंग चल रही थी। अगर आप भी इनोवा क्रिस्टा को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में…

इनोवा क्रिस्टा की कम हो गई बुकिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनोवा क्रिस्टा के बेस मॉडल पर दो महीने तक की वेटिंग चल रही है और इसके मिड और टॉप वेरिएंट के लिए तीन महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के लिए आपको बात दें कि कुछ समय पहले ही मिड वेरिएंट के तौर पर GX+ को लाया गया था, जिसके लिए तीन महीने की वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन

Toyota Innova Crysta suv cars

इसमें है खास फीचर्स

Toyota Innova Crysta में उन सभी जरूरी फीचर्स को शामिल किया गया है जो ड्राइविंग को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इस गाड़ी में रियर कैमरा, ऑटो फोल्ड मिरर,  डायमंड कट अलॉय व्हील्स , वुडन पैनल, प्रीमियम फैब्रिक सीटें, 7-8 सीटों का ऑप्शन तक शामिल। इसके साथ ही इसमें 5 नए कलर्स को भी कर दिया गया है, जिसमें Super White, Attitude Black Mica, Avant-Garde Bronze Metallic, Platinum White Pearl and Silver Metallic शामिल हैं।

विज्ञापन

दमदार इंजन

परफॉरमेंस के लिए Toyota Innova Crysta में 2.4 लीटर का डीजल इंजन दिया है जो 150 PS की पावर और 343Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। ड्राइविंग के लिए इसमें ईको और पावर मोड को भी दिया जाता है। भारत में इस गाड़ी का मुकाबला Kia Carens के डीजल मॉडल से माना जा रहा है।

विज्ञापन

कितनी है कीमत

टोयोटा Innova Crysta को सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही ऑफर किया जाता है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 26.55 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत तक जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ