3 upcoming new cars: जुलाई का महीना कार बाजार को गुलजार करने वाला है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कीजिये, क्योंकि इस महीने 3 जबरदस्त कारें लॉन्च होने जा रही हैं। इस बार उन ग्राहकों की मौज होने वाली है जो SUV और MPV खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सा इंतजार आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। कंपनियां अब प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं। MG से लेकर Kia और BMW अपनी-अपनी गाड़ियों को लॉन्च करेंगी। आइये एक-एक करके आपको बताते हैं इन कारों के बारे में…
Kia Carens Clavis EV
15 जुलाई को Kia अपनी Carens Clavis EV को लॉन्च करने जा हरी है। यह भारत की पहली मिडसाइज़ इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी। इसमें हुंडई क्रेटा का बहुत कुछ समान होगा। इसमें दो बैटरी ऑप्शन 42 kWh और 51.4 kWh मिलेंग। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 460 किलोमीटर से ज़्यादा होगी और यह डीसी फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। सेफ्टी के लिए इस गाड़ी में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलेगी। इसमें लेवल 2 ADAS को भी शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Alto से लेकर WagonR की बिक्री में क्यों पिछड़ी मारुति सुजुकी? जानें 3 बड़े कारण
MG M9- लग्जरी MPV
अगर आप लग्जरी 7 सीटर MV की तलाश में हैं तो MG Motor की फुल-साइज इलेक्ट्रिक MPV M9 इस महीने लॉन्च होने वाली है। इस गाड़ी की बिक्री MG के प्रीमियम आउटलेट सेलेक्ट पर बेची जाएगी। इसमें 90 kWh का बैटरी पैक मिलेगा जो फुल चार्ज में करीब 430 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। MPV M9 में कई ऐसे-ऐसे फीचर्स को शामिल किया जाने वाला जो आपको काफी पसंद आ सकते हैं। इसकी कीमत 65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास हो सकती है।
BMW 2 सीरीज ग्रैन कूप (फेसलिफ्ट)
जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी BMW इस महीने अपनी सेडान कार BMW 2 सीरीज ग्रैन कूप (फेसलिफ्ट) को लॉन्च करने जा रही है। इस बार इसके डिजाइन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस बार इसका डिजाइन शार्प और स्पोर्टी होगा। इतना ही नहीं इसमें एडवांस्ड प्रीमियम केबिन भी देखने को मिलेगा साथ ही इसमें कर्व्ड डिजिटल डिस्प्ले भी दिया जाएगा। इसमें 2.0L पेट्रोल और 2.0L डीजल इंजन मिलेगा। इतना ही नहीं सेफ्टी के लिए इसमें 6/7 एयरबैग्स, ABS EBD की भी सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Alto से लेकर WagonR की बिक्री में क्यों पिछड़ी मारुति सुजुकी? जानें 3 बड़े कारण
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
6 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines