हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पैसा रखिये तैयार! अगले 3 महीने में लॉन्च होंगी ये 3 दमदार SUV, थार का इंतजार हुआ खत्म

कार बाजार के लिए अगस्त का महीना काफी खास होने वाला है। टाटा, महिंद्रा और सिट्रोएन की नई SUV लॉन्च के लिए तैयार हैं । यानी अगर आपका भी मन एक नई एसयूवी ख़रीदने का है तो थोड़ा सा इन्तजार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है ।

विज्ञापन

Upcoming SUVs in India: कार बाजार एक बार फिर से गुलजार होने वाला है क्योंकि अगले 3 महीने में 3 नई SUV लॉन्च होने जा रही हैं। टाटा, महिंद्रा और सिट्रोएन की नई कारें लॉन्च होंगी। SIAM ने भी हाल ही में बताया कि भारत में SUV सेगमेंट तेजी से ग्रोथ कर रहा है।

यही कारण है कि कार कपनियां हर दूसरा मॉडल एसयूवी सेगमेंट में उतार रही हैं। अगर आप भी एक नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है ।

 

अगर आप टाटा की नई Curvv का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए है गुड न्यूज़…इस साल अगस्त में नई Curvv को लॉन्च किया जायेगा । यह एक इलेक्ट्रिक कूपे होगी जोकि बड़ी बैटरी के साथ आएगी। फुल चार्ज में यह 500 किलोमीटर की रेंज ऑफर कर सकती है। Curvv भारत की पहली सस्ती कूपे एसयूवी होगी। इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

Citroen Basalt

भारत में नई Citroen Basal इस साल अगस्त में लॉन्च होगी। हाल ही में कंपनी ने इस नए मॉडल के डिजाइन से पर्दा उठाया था। नए मॉडल का असली मुकाबला टाटा मोटर्स की आने वाली Curvv से ही होगा। नई Basalt को CMP प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसमें कंपनी की मौजूदा Citroen C3 Aircross के ही फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। नई बेसाल्ट में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है।

Mahindra Thar 5 Door

महिंद्रा 5 डोर थार को भारत में 15 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा।  नया मॉडल मौजूदा थार की तुलना में बड़ी होगी। थार 5 डोर में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा।

5 डोर मॉडल में भी 2WD और 4WD ऑप्शन दिए जा सकते हैं। अभी हाल ही में नई महिंद्रा थार को टेस्टिंग के दौरान स्पॅाट किया गया है। नई महिंद्रा थार 5 डोर में सिंगल-पैन सनरूफ और रिमूवेबल पैनल के साथ हार्ड टॉप वैरिएंट मिल सकता है। नई थार की कीमत 15 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बजाज का सस्ता इलेक्ट्रिक चेतक अगले महीने होगा लॉन्च! Ola को लगा डर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें