Maruti Suzuki Invicto Discount: अगर आप इस महीने मारुति सुजुकी की प्रीमियम 7/8 सीटर एमपीवी Invicto को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके यह बढ़िया मौका है। मारुति ने Invicto के Alpha वेरीएंट के MY2025 मॉडल पर 2.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया है, जिसमें एक लाख रुपये का एक्सचेंज ऑफर शामिल है। साथ ही इस गाड़ी पर 1.15 रुपये का scrapping ऑफर भी जा रहा है। इसके अलावा Invicto के MY2024 स्टॉक पर 3.15 लाख का डिस्काउंट (Alpha variants) दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें Zeta variant पर 2.65 लाख का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कीमत की बात करें तो मारुति सुजुकी इनविक्टो की एक्स-शोरूम कीमत 25.21 लाख रुपये से लेकर 29.22 लाख रुपये तक जाती है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं मारुति इनविक्टो के फीचर्स कम बारे में…
| Variant | Price |
| Invicto Strong Hybrid Zeta+ 7S | 25.51 लाख रुपये |
| Invicto Strong Hybrid Zeta+ 8S | 25.56 लाख रुपये |
| Invicto Strong Hybrid Alpha+7S | 29.22 लाख रुपये |
इंजन और पावर
Maruti Invicto में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ है। यह इंजन 186bhp की पावर और 206Nm का टॉर्क जनरेट करता है। मारुति इनविक्टो 9.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। एक लीटर में यह 23.24 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। इनविक्टो में 7-सीटर और 8-सीटर का ऑप्शन में मिलता है, जैसी आपकी जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं।
बढ़िया स्पेस, एडवांस्ड फीचर्स
स्पेस की इस गाड़ी में कोई कमी नहीं है। लंबी दूरी के लिए यह परफेक्ट कार साबित हो सकती है। फीचर्स की बात करें इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें 6-एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा के अलावा फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह फैमिली एक लिए एक आदर्श कार साबित हो सकती है। लेकिन खरीदने से पहले इस ड्राइव करके जरूर देख देखें।
यह भी पढ़ें: एडवांस्ड फीचर्स के साथ आई Hyundai की सबसे सस्ती SUV, कीमत महज इतनी
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 hr ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
5 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines