एडवांस्ड फीचर्स के साथ आई Hyundai की सबसे सस्ती SUV, कीमत महज इतनी

हुंडई ने Exter एसयूवी को अपडेट करके बाजार में उतार दिया है। ग्राहकों को कुछ नया देने के लिए कंपनी ने नई एक्सटर में कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया है। एक्सटर की एक्स-शोरूम कीमत 7.73 लाख से शुरू होती है।

Hyundai Exter पहली कार जिसमें इंडिया में दिया गया यह फीचर
विज्ञापन
Advertisment

हुंडई एक्सटर अपने लुक की वजह से ग्राहकों को पांड आती है, इसकी बिक्री भी ठीक-ठाक रहती है। गाड़ी में स्पेस अच्छा मिल जाता है। पेट्रोल और CNG में यह आपको मिलेगी। एक्सटर पेट्रोल और हाईCNG डुओ में उपलब्ध नया SX टेक वेरिएंट में अब कुछ अच्छे फीचर्स देखने को  मिलते हैं. जिनमें पुशबटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ स्मार्ट Key, एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल, स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, डैशकैम और प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे फीचर्स शामिल हैं।

इसके अलावा Exter के S+ पेट्रोल वेरिएंट को भी अपग्रेड करके इसमें  8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, रियर कैमरा, रियर AC वेंट, स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ और डुअलटोन स्टाइल वाले स्टील व्हील जैसे फीचर्स दिए गये हैं।

विज्ञापन

हुंडई ने Exter के S पेट्रोल वेरिएंट में अब रियर पार्किंग कैमरा, अपग्रेडेड इंफोटेनमेंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM) और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) जैसे फीचर्स को शामिल किया है। वहीं   हुंडई ने S Executive और S+ Executive वेरिएंट को CNG में भी पेश किया है।

इंजन और पावर

परफॉरमेंस के लिए एक्सटर का में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 82 bhp की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क पैदा करती है। इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMT के साथ जोड़ा गया है। Exter का सीधा मुकाबला टाटा पंच और निसान मैग्नाइट से है। डेली यूज के अलावा लंबी दूरी के लिए एक्सटर एक अच्छी एसयूवी है। कंपनी ने इसे Grand i10 के प्लेटफ़ॉर्म पर ही तैयार किया है 

विज्ञापन

2025 हुंडई एक्सटर की एक्स-शोरूम कीमतें

Hyundai Exter वेरिएंट्स कीमत
Kappa Petrol S MT 773,190 रुपये
Kappa Petrol S+ MT 793,190 रुपये
Kappa Petrol S AMT 843,790 रुपये
Kappa Petrol SX Tech MT 851,190 रुपये
Bi-fuel Kappa Petrol with Hy – CNG S Executive MT 8,55,800 रुपये
Kappa Petrol S+ AMT 8,63,790 रुपये
Bi-fuel Kappa Petrol with Hy – CNG Duo S Executive MT 8,64,300 रुपये
Bi-fuel Kappa Petrol with Hy – CNG Duo S+ Executive MT 8,85,500 रुपये
Kappa Petrol SX Tech AMT 918,190 रुपये
Bi-Fuel Kappa Petrol with HY-CNG DUO SX Tech MT 953390 रुपये

यह भी पढ़ें: 3.74 लाख में 7 सीटर Ertiga और Triber खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगी डील

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ