BMW ने अपनी नई 3 Series को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है. यह कंपनी की 3 Series की आठवीं जनरेशन है और इस बार इसमें इलेक्ट्रिक i3 से लेकर दमदार पेट्रोल M350 xDrive तक कई विकल्प मिलेंगे. सबसे ज्यादा चर्चा इलेक्ट्रिक i3 की है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 912 किलोमीटर तक चल सकती है. वहीं पेट्रोल रेंज की M350 xDrive सिर्फ 4.1 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है.
नई BMW 3 Series में क्या खास है?
नई 3 Series को BMW की Neue Klasse टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है. लॉन्च के समय इसमें दो इलेक्ट्रिक मॉडल और 48V माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाले पेट्रोल वेरिएंट पेश किए गए हैं. कंपनी आने वाले एक साल में इसका प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी पेश करेगी.
912 किमी की रेंज वाला BMW i3
इलेक्ट्रिक मॉडल में BMW i3 50 xDrive सबसे ज्यादा रेंज वाला वेरिएंट है. इसमें 345 kW यानी 469 hp की पावर मिलती है और यह 0 से 100 km/h की रफ्तार सिर्फ 4.7 सेकंड में पकड़ लेती है. इसमें 108.7 kWh की बैटरी दी गई है, जो अधिकतम 912 km की WLTP रेंज देती है.
10 मिनट में 423 किमी की रेंज
BMW i3 50 xDrive को 400 kW तक DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में इसमें 423 km तक की रेंज जोड़ी जा सकती है. इस तरह लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चार्जिंग में लगने वाला समय काफी कम रखा गया है.
BMW i3 40 xDrive भी मौजूद
नई 3 Series के इलेक्ट्रिक लाइनअप में i3 40 xDrive भी शामिल है. यह मॉडल 275 kW यानी 374 hp की पावर देता है. इसमें 82.8 kWh की बैटरी दी गई है और इसकी अधिकतम WLTP रेंज 710 km है. BMW 2027 में इससे भी ज्यादा पावरफुल i3 M60 xDrive पेश करने की योजना बना रही है.
पेट्रोल रेंज में M350 xDrive सबसे आगे
पेट्रोल मॉडल्स में BMW M350 xDrive सबसे दमदार वेरिएंट है. इसमें 3.0-लीटर छह-सिलेंडर इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है. यह सेटअप 443 hp यानी 326 kW की पावर देता है. कार की टॉप स्पीड 250 km/h तक सीमित है और यह 0 से 100 km/h की रफ्तार 4.1 सेकंड में पकड़ लेती है.
कितनी है कीमत?
BMW i3 First Edition को जर्मनी में जून से 75,340 यूरो यानी लगभग 82,01,361 रुपये की कीमत पर पेश किया जा रहा है. वहीं स्टैंडर्ड i3 50 xDrive की शुरुआती कीमत 65,900 यूरो यानी 71,73,742 रुपये है और इसके ऑर्डर सितंबर के अंत से शुरू होने हैं. भारत में नई 3 Series की कीमत या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर BMW ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है.
BMW 3 Series के कुछ खास फीचर्स
- नई 3 Series में BMW का नया Heart of Joy कंप्यूटर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम पुराने सिस्टम की तुलना में 10 गुना तेज है. यह कार के ड्राइव और ड्राइविंग डायनेमिक्स से जुड़े फंक्शन्स को एक ही कंट्रोल यूनिट से ऑपरेट करता है.
- केबिन में BMW का Panoramic iDrive सिस्टम दिया गया है. इसमें Panoramic Vision डिस्प्ले के साथ 17.9 इंच का सेंट्रल डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा ग्राहक ऑप्शन के तौर पर 3D Head-Up Display भी चुन सकते हैं.
- नई BMW 3 Series में Motorway Assistant भी दिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम 21 देशों में 130 km/h तक की स्पीड पर हैंड्स-फ्री ड्राइविंग की सुविधा देता है. वहीं अर्बन असिस्टेड ड्राइविंग फीचर 2027 से उपलब्ध कराया जाएगा.
डिजाइन में क्या बदला?
नई 3 Series में 2.5-बॉक्स सेडान डिजाइन दिया गया है. इसमें फ्लश डोर हैंडल्स मिलते हैं. M Performance मॉडल्स में M Yellow Lights भी दिए गए हैं. कार में 18 से 21 इंच तक के व्हील्स का विकल्प मिलेगा. इसके अलावा एक्सक्लूसिव M Le Castellet Blue पेंट का विकल्प भी उपलब्ध है.
ये भी पढे़ं- Upcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines